{"_id":"5b34f58f4f1c1bb36e8ba429","slug":"issf-jr-world-cup-saurabh-chaudhary-boosts-country-by-winning-gold","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप: सौरभ चौधरी ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप: सौरभ चौधरी ने गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का गौरव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
सौरभ चौधरी और देवांशी राणा ने जीता गोल्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी के सुहल में खेले जा रहे निशानेबाजी के आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्डकप में एक बार फिर सौरभ चौधरी ने स्वर्णिम निशाना साधा। 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर में देवांशी राणा के साथ मिलकर सौरभ ने स्वर्ण पदक जीता। कामयाबी के बाद जिलेभर में जश्र का माहौल है।
विज्ञापन
मेरठ के कलीना गांव का रहने वाला सौरभ चौधरी बागपत के बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब में अभ्यास करता है। कोच अमित श्योराण ने बताया कि जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने साथी खिलाड़ी देवांशी राणा के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता। प्रतिस्पर्धा में देश की ही नामचीन निशानेबाजी मनु भाकर और अनमोल की जोड़ी को रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। सौरभ चौधरी की कामयाबी के साथ जिलेभर में जश्र का माहौल है। शूटिंग रेंज पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। कोच ने बताया कि दो दिन पहले ही 10 मीटर पिस्टल में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि देवांशी राणा अपने दौर के नामचीन निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी हैं। मिक्सड में दोनों निशानेबाजों ने 478.9 स्कोर कर यह स्वर्ण पदक जीता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/