Chandrayaan-3 Success: भारत के बढ़ते कदम को सलाम, पूरे विश्व में छाया हिंदुस्तान, पढ़िए दिग्गज नेताओं के बयान
Chandrayaan-3 landing successfully : मेरठ में मदरसा जामिया मदनिया में चांद पर उतरते ही बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत गुनगुनाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए दिनभर मंदिरों में हवन, मस्जिदों में दुआ और गुरुद्वारों में अरदास की गई। शाम के समय पूरा शहर टीवी से चिपक गया। हापुड़ रोड स्थित मदरसा जामिया मदनिया में चांद पर उतरते ही बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गीत गुनगुनाया। मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।
प्रधानाचार्य मौलाना कारी शफीकुर्रहमान ने कहा कि हम इस सुनहरे मौके पर इसरो और देश के लोगों को बधाई देते हैं। कारी अफ्फान कासमी, काजी हस्सान कासमी, मौलाना अली रजा, फहीमुद्दीन सैफी मौजूद रहे। गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर साहिब सेक्टर-3 शास्त्रीनगर में अरदास हुई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बलबीर सिंह, गोपाल सूदन, प्रदीप कपूर, संजीव पुंडीर, महेंद्र मेघानी, संजीव सोलंकी, मास्टर सतपाल, प्रदीप कपूर, डॉ. राजीव अग्रवाल, अश्विनी कुमार, मास्टर सतपाल मौजूद रहे। वेस्ट एंड रोड स्थित दीवान पब्लिक स्कूल में शिक्षकों और बच्चों ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखा। सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैंट में प्रधानाचार्य डॉ. शिमोना जैन ने इसरो को बधाई दी।
सिवाया स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक अजीत कुमार, चेयरपर्सन बेबी, विज्ञान विद्यालय निदेशक सलीम, प्रधानाचार्य मनोज गुप्ता ने छात्रों के साथ लाइव प्रसारण देखा। सैफी संघर्ष समिति से हसीन सैफी, डॉ. नवाब, हाजी मुस्तफा, नसीम आलम, आरिफ सैफी, सलीम सैफी, हाजी इरफान सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।
पंडित कैलाश दत्त शर्मा, पंडित विवेक दत्त शर्मा सिद्ध पीठ श्री दक्षिण मुखी पंचमुखी हनुमान मंदिर मेरठ ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग के लिए बधाई दी। परतापुर इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, उद्यमी व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल, विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन ने खुशी जाहिर की।
स्कूल, कॉलेजों में हुए कार्यक्रम
रघुनाथ गर्ल्स इंटर कालेज लाइव कार्यक्रम देखा गया। प्रधानाचार्य डॉ. रजनी रानी शंखधर, अंजू रानी, इंद्रा, कमलेश, गुंजन, टीना, वैशाली, बबीता सैनी, रानी अग्रवाल, अनीता त्यागी, श्वेता वाजपेयी शिक्षिका, कर्मचारी और छात्राएं मौजूद रहीं। रघुनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो, निवेदिता मलिक ने कहा कि आज हमारा पूरा देश अत्यंत गर्व का अनुभव कर रहा है। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में भी कार्यक्रम हुआ।
शिक्षकों ने एक-दूसरे को दी बधाई
एनएएस इंटर कॉलेज में लाइव प्रसारण के दौरान जैसे-जैसे चंद्रयान-3 की साफ्ट लैंडिंग की घड़ी पास आ रही थी। वैसे-वैसे छात्रों और शिक्षकों की धड़कनें बढ़ रहीं थीं। जैसे ही 6:04 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई तो कॉलेज के हॉल में भारत माता के जयकारे और वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे। प्रधानाचार्य आभा शर्मा, विज्ञान शिक्षक दीपक शर्मा ने बधाई दी।
समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि विधान के पश्चात श्री 1008 भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक पर पूरे जैन समाज ने निर्वाण कांड का पाठ पढ़कर सामूहिक लाडू चढ़ाया। इस दौरान रमेश, हेमंत ,नवीन ,विनोद,मनोज, संजय,प्रदीप ,राजेंद्र ,योगेंद्र, वीरेश, अंबुज, अनुज सहित अन्य मौजूद रहे। मिशन चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग के लिए एनएएस कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा की। राष्ट्रीय सेवा योजना, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं चित्रकला विभाग ने ‘चांद पर तिरंगा मिशन चंद्रयान-3’ कार्यक्रम आयोजित किया।
चंद्रयान का मॉडल बनाया
जीआईसी मेरठ में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश सिंह, प्रधानाचार्य सुनील भड़ाना सहित अन्य शिक्षकों ने लाइव प्रसारण देखा। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस मेरठ कैंट, जीजीआईसी परीक्षितगढ़, जीजीआईसी हापुड़ रोड, एसडी सदर स्कूल, एसएसडी लालकुर्ती सहित अन्य माध्यमिक विद्यालयों में चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्राथमिक विद्यालय कमालपुर में चन्द्रयान-3 का सीधा प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। चंद्रयान का मॉडल बनाकर एक बच्चे को पहनाया गया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, रुचि अग्रवाल, मोनिका शर्मा, फातिमा, यतिका पुंडीर, सहबा जमाल मौजूद रहे।
चिकित्सकों ने जताई खुशी
आईएमए हॉल में डॉक्टर वीरोत्तम तोमर, एआईएमए अध्यक्ष सुशील गुप्ता, सचिव आलोक अग्रवाल सहित अन्यों ने खुशी जताई। काजीपुर में अक्षय भड़ाना, संदीप भड़ाना, कमलदीप भड़ाना, परवीन भड़ाना, ईश्वर सिंह, भुवनेश भड़ाना, संजय भड़ाना, श्रीकांत बैंसला ने खुशी जताई। गोला कुआं पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पउप्र प्रभारी नासिर सैफी, गुलफाम कुरैशी, फुरकान सैफी, राजा मंसूरी, जुबैर कुरैशी सहित अन्यों ने मिठाई बांटी।
‘जश्ने चन्द्रयान-3’ समारोह मनाया
श्री वेंक्टेश्वरा विवि एवं वीजीआई के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव प्रसारण ‘जश्ने चन्द्रयान-3’ समारोह के रूप में मनाया गया। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही शिक्षको एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडेय, वेंक्टेश्वरा के सलाहकार प्रो. आरएस शर्मा, डाॅ. राजेश सिंह, डाॅ. सीपी कुशवाहा, डाॅ. एसएन साहू, डॉ. विवेक सचान मौजूद रहे।
महापौर संग लड्डू बांटे
गंगानगर। गंगानगर में लोगों ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। गंगानगर राजेंद्रपुरम स्थित वार्ड पार्षद पति भरत शर्मा की दुकान पर लोग इकट्ठा हुए। महापौर हरिकांत अहलूवालिया के साथ भारत माता की जय के नारे लगाए और लड्डू बांटे। इस मौके पर कसेरूबक्सर वार्ड पार्षद आनंद जाटव, संजीव शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, संदीप शर्मा, अंशुल अग्रवाल, केबी थाना, राकेश शर्मा मौजूद रहे।
विधायक के कैंप ऑफिस पर हुई आतिशबाजी
विधायक अमित अग्रवाल ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग कैंप कार्यालय पर देखी। चंद्रयान की सफलता पर उन्होंने मिठाई बांटी और कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों देश प्रेमियों व इसरो के वैज्ञानिकों को इस सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
काजीपुर में किसानों ने मनाई खुशी
काजीपुर में किसानों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ खुशी मनाई। अक्षय भड़ाना, ईश्वर सिंह, दीप भड़ाना, कमलदीप भड़ाना, परवीन भड़ाना, श्रीकांत बैसला, संजय, भुवनेश आदि ने कहा कि यह पल हर भारतवासी को गौरवान्वित करने वाला है।
चंद्रयान-3 की सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस अमृत काल में देश के 75 वर्ष में एक अभूतपूर्व घटना है। आंतरिक मिशन से जुड़े हुए और इसराे के सभी वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई, सदस्य राज्यसभा
ये हमारे वैज्ञानिकों की जीत है, हमारे देश और हम सभी की जीत है। बिजनौर लोकसभा सहित देशवासियों को बधाई। - मलूक नागर, सांसद बिजनौर लोकसभा
प्रधानमंत्री के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में भारत निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। चंद्रयान के चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करने पर कन्याकुमारी में इस गौरवान्वित क्षण को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। - राजेंद्र अग्रवाल, सांसद
हमें देश के वैज्ञानिकों पर गर्व है। अब भारत विश्व गुरु की और अग्रसर है। देश जश्न में डूबा हुआ है। - हरिकांत अहलूवालिया, महापौर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफलता पर देश के वैज्ञानिकों और सभी देश वासियों को बहुत बहुत शुभकामनाएं। आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। - डॉ. सोमेंद्र तोमर, ऊर्जा राज्यमंत्री
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफलता पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन है। - दिनेश खटीक, जलशक्ति राज्यमंत्री
चंद्रायन 3 का सफलता पूर्वक चांद पर पहुंचना देशवासियों के लिए गर्व की बात की है। विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाले भारतीय वैज्ञानिकों पर हमें गर्व है। - डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, एमएलसी
सफलता पर देश गदगद है। इसरो के सभी वैज्ञानिकों के पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। वैज्ञानिकों को ढेर सारी बधाई। - मोहित आनंद , जिलाध्यक्ष बसपा
सफलता ने विश्व में देश का नाम ऊंचा किया है। वैज्ञानिकों के प्रयास की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। - रोबिन गुर्जर, भाजपा नेता
चंद्रयान ने चांद पर पहुंचकर जो सफलता हासिल की है, इससे हमारे देश का नाम रोशन हुआ है। वैज्ञानिकों को बधाई। - विपिन चौधरी, जिलाध्यक्ष सपा
देश के लिए यह खुशी का दिन है। हमारे वैज्ञानिकों ने विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। - मतलूब गौड़, जिलाध्यक्ष रालोद
देश के वैज्ञानिकों ने इतिहास रचा है। पूरे विश्व में भारत की सफलता पर गर्व हो रहा है। - अजय गुप्ता, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ
इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई। चंद्रायन 3 की सफलता ने इतिहास रचा है। इससे पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है। - डॉ. सुनीता सैनी, भाजपा
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने जो इसरो की स्थापना की थी। उसने आज इतिहास रचा है। सभी वैज्ञानिकों को बधाई। - अवनीश काजला, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
देश के लिए ऐतिहासिक पल है। पूर्व विश्व में हमारे देश के वैज्ञानिकों ने नाम रोशन किया है। बड़ी सफलता है। - नीरज मित्तल, उपध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ
यह भी पढ़ें: UP: आर्य समाज प्रचारकों ने यज्ञ-हवन कर सीमा हैदर का कराया शुद्धिकरण, भारत को लेकर सीमा ने कह दी बड़ी बात
चंद्रयान का चांद पर पहुंचना एक ऐतिहासिक पल है। इस बड़ी सफलता के लिए सभी को बधाई। - राजकुमार सांगवान, राष्ट्रीय सचिव रालोद
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला दुनिया का पहला देश भारत बन गया है। ये नया भारत है, इसरो के सभी वैज्ञानिकों को सैल्यूट है। - अंकित चौधरी सदस्य, नागरिक उड्डयन मंत्रालय भारत सरकार
यह भी पढ़ें: पति की अजीब डिमांड: पतली पत्नी नहीं पसंद, बंधक बनाकर देता है यातनाएं, मामले का सच जानकर अफसर भी हैरान