फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Islam emphasizes the importance of action along with knowledge: Maulana

इस्लाम इल्म के साथ अमल की अहमियत पर देता है जोर : मौलाना

Thu, 03 Jul 2025 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Islam emphasizes the importance of action along with knowledge: Maulana
मेरठ..कंवलजीत..ज़ैदी फार्म दरबार हुसैनी अलम मुबारक जुलूस बरामद हुआ......संवाद
मेरठ। मोहर्रम के छठे दिन बुधवार को सभी इमामबाड़ों में इमाम हुसैन की याद में मजलिस, मातम और जुलूस का सिलसिला जारी रहा। लाला बाजार स्थित इमामबारगाह छोटी कर्बला में मौलाना सैयद अब्बास बाकरी ने कहा कि इस्लाम इल्म के साथ अमल की अहमियत पर जोर देता है। इसीलिए अल्लाह ने कुरान नाजिल किया और पैगंबर मोहम्मद साहब की शख्सियत को मुसलमानों के लिए अमली नमूना बनाया।
विज्ञापन

मौलाना ने कहा कि अफसोस की बात है कि यजीद की सेना में वे बदकिस्मत लोग भी शामिल थे, जिन्होंने नबी को अपनी आंखों से देखा था, फिर भी उन्होंनें अली अकबर जैसे जवान पर दया नहीं की। मजलिस का सबसे हृदय विदारक क्षण वह था, जब मौलाना ने हजरत अली अकबर की शहादत का बयान किया। मजलिस में सोजख्वानी अमल अब्बास ने की। मोहर्रम कमेटी की महिला विंग की प्रभारी डॉ. इफ्फत जकिया ने बताया कि मनसबिया की मजलिस के बाद पेड़ामल बाजार की इमामबारगाह तकी हुसैन से जुलूस ए जुलजनाह बरामद हुआ। यह खंदक बाजार से होता हुआ जाहिदियान की इमामबारगाहों में पहुंचा। वहां से सत्यम पैलेस रोड से होता हुआ खैरनगर स्टेट बैंक की इमामबारगाह पहुंचा। बाद में लाला बाजार स्थित इमामबारगाह छोटी कर्बला पहुंचा। इसके बाद जुलूस अख्तर मस्जिद से होता हुआ अहमद रोड और खैरनगर से गुजर कर इमामबारगाह तकी हुसैन आकर समाप्त हुआ। जुलूस के संयोजक अफसर काजमी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed