फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ISI Detective arrested in Bulandshahr, Meerut Cantt map found, Intelligence Department alert

बुलंदशहर से पकड़ा गया आईएसआई का जासूस, मेरठ कैंट का मिला नक्शा, खुफिया विभाग अलर्ट

Sat, 27 Oct 2018 07:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 27 Oct 2018 07:21 AM IST
विज्ञापन
ISI Detective arrested in Bulandshahr,  Meerut Cantt map found, Intelligence Department alert
आईएसआईएस जासूस गिरफ्तार - फोटो : एएनआई

आर्मी जवान कंचन सिंह के बाद अब बुलंदशहर में आईएसआई एजेंट जाहिद शुक्रवार रात पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि उसके पास से आर्मी कैंट का एक नक्शा और गोपनीय दस्तावेज बरामद हुए हैं। मामले की जानकारी होने पर कई सुरक्षा एजेंसियां बुलंदशहर पहुंची। देर रात तक जासूस से पूछताछ चल रही थी। सूत्रों ने बताया कि मेरठ कैंट के अलावा रुड़की छावनी समेत कई छावनियों की गोपनीय जानकारी जाहिद के पास है।

विज्ञापन


बुलंदशहर के कोतवाली देहात में देर रात जाहिद निवासी खुर्जा को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया है कि आईबी, एटीएस की टीम के पास सूचना आई थी कि जाहिद मेरठ समेत कई कैंट इलाकों की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान की आईएसआई को भेज रहा है। जाहिद से पूछताछ के बाद तलाशी ली गई। उसके पास मेरठ कैंट की गोपनीय जानकारी मिली। 
विज्ञापन


देर रात तक जाहिद के पास एक लैपटॉप और मोबाइल मिला है। इसी के जरिये आईएसआई को सूचनाएं भेजना बताया गया। इसका पता लगते ही बुलंदशहर कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में आईजी मेरठ रामकुमार ने इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक अकाउंट में पांच लाख मिले!
सूत्रों के मुताबिक जाहिद के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जाहिद के बैंक अकाउंट में पांच लाख रुपये होना बताया गया। पुलिस ने भी उसके बैंक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। शनिवार को सुरक्षा एजेंसी बैंकों से संपर्क करेंगी।

आईएसआई के टारगेट पर मेरठ 

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने मेरठ को निशाना बनाया हुआ है। जासूसी करते आर्मी का जवान, पाकिस्तान का इजाज, आसिफ अली समेत जितने भी जासूस पकड़े गए हैं उनके पास से मेरठ कैंट के नक्शे मिले हैं। वह मेरठ कैंट की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजते थे। इसको लेकर फिर से आर्मी और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। आईएसआई की जडे़ं कहां तक हैं, इसकी जानकारी जुटाने में सुरक्षा एजेंसियां लगी हुई हैं। मेरठ के अलावा भी वेस्ट यूपी के जिलों में आईएसआई का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है, इसको लेकर बुलंदशहर में पकड़े गए जासूस जाहिद से पूछताछ की जा रही है। जासूसी करते वक्त पकड़े गए आर्मी जवान कंचन सिंह से भी आर्मी की गोपनीय एजेंसियां जानकारी जुटानी में लगी हैं।

जवान के जरिये तो नहीं पकड़ा जासूस?
सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान आईएसआई को सूचना भेजने में पकड़े गए आर्मी जवान से कई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई है। जिसको लेकर चर्चा है कि कहीं इसी जवान के जरिये तो बुलंदशहर में जासूस जाहिद नहीं पकड़ा गया।

- 19 अक्तूबर 2018 को मेरठ कैंट का जवान कंचन पाकिस्तान को सूचना भेजते पकड़ा।
- 27 नवंबर 2015 को एसटीएफ ने मेरठ कैंट से आईएसआई एजेंट इजाज को गिरफ्तार किया।
- 16 अगस्त 2014  मेरठ से संदिग्ध आईएसआई एजेंट आसिफ अली गिरफ्तार।
- 10 जनवरी 2009 सहारनपुर से आईएसआई एजेंट आमिर अहमद उर्फ भूरा गिरफ्तार।
- 12 दिसंबर 2008- सीआरपीएफ कैंप में आतंकी हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी फहीम अंसारी गिरफ्तार।
21 जून 2007 को बिजनौर में भारी मात्रा में आरडीएक्स के साथ हूजी के दो आतंकी गिरफ्तार।
23 अगस्त 2005 लश्कर-ए-तैयबा के चीफ कोऑर्डिनेटर अबु रज्जाक मसूद का मुजफ्फरनगर कनेक्शन मिला।
10 मार्च 2005 मेरठ से खलील हुसैन शाह नाम का आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
18 अप्रैल 2004- मेरठ से रूबी बेगम नाम की आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
14 मार्च, 2003- मुजफ्फरनगर से जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी सज्जाद और इत्तफाकुल गिरफ्तार।
15 जुलाई 2002- मुजफ्फरनगर से एक आईएसआई एजेंट गिरफ्तार।
09 जुलाई 2002- मुरादाबाद से हिज्बुल मुजाहिदीन से ताल्लुक रखने वाले पांच आतंकी गिरफ्तार।
21 जून 2002 पाक को भारतीय सेना के गोपनीय दस्तावेज मुहैया कराने वाले एक एजेंट को पकड़ा गया।
22 मार्च 2002- हापुड़ से लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी पकड़े गए
08 जनवरी, 2002- गाजियाबाद में एक आईएसआई एजेंट को मुठभेड़ में मार गिराया गया।
1 मई 2001 सहारनपुर से आईएसआई का एक एजेंट पकड़ा गया।
30 अप्रैल 2001 पाकिस्तान से ट्रेंड एक आतंकी को हापुड़ के एक मदरसे से पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed