मेरठ की ईशा गुप्ता बनीं 'खबर खजाना' की विजेता, इन्हें इसलिए पसंद है अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला द्वारा पाठकों के लिए चलाए जा रहे कॉन्टेस्ट 'खबर खजाना' में मेरठ की 'ईशा गुप्ता' विजेता बनीं। उन्हें अमर उजाला के मेरठ स्थित कार्यालय में 'सोने का सिक्का' देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होनें अमर उजाला के साथ अपने अनुभव साझा किए।
आर.के पुरम निवासी ईशा गुप्ता ने बताया कि वह 2017 से अमर उजाला के नियमित पाठक हैं। वहीं उनका परिवार पिछले सात साल से अमर उजाला का पाठक है। उनके मुताबिक कुछ साल पहले एक अन्य अखबार भी लिया, लेकिन वह बात नजर नहीं आई जो अमर उजाला में है। उन्हें अखबार की खबरें अच्छी और ज्ञानवर्धक लगती हैं।
मेरठ के कनोहर लाल डिग्री कॉलेज से कॉर्मस की पढ़ाई कर रहीं ईशा बताती हैं कि वह बैंकिग सेक्टर में जाना चाहती हैं। वह कहती हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अखबार पढ़ने से काफी मदद मिलती है। ईशा को 'रूपायन' पढ़ना सबसे अचछा लगता है।
ईशा के अनुसार शुक्रवार शाम को वह ट्यूशन से लौटी तो उन्हें खबर खजाना का विजेता बनने के बारे में पता चला। उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्हें कार्यालय में आमंत्रित किया गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ईशा शनिवार को अपनी मां प्रतिभा गुप्ता के साथ अमर उजाला के कार्यालय पहुंची जहां उन्हें सोने का सिक्का प्रदान किया गया। परिवार के लोग सात साल से नियमित अमर उजाला पढ़ रहे है। ईशा को फिल्में देखना काफी पसंद है। वह वरूण धवन और जैकलिन फर्नांडिज की फैन हैं।