Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Irregularities found in many colleges, warning issued to centre in-charges

Meerut News: कई कॉलेजों में मिली अनियमितता, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

Wed, 03 Dec 2025 09:37 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 03 Dec 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Irregularities found in many colleges, warning issued to centre in-charges
सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्रों पर मारे छापे
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दौरान विश्वविद्यालय के सचल दल ने बागपत जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर छापा मारकर अनियमितताएं पकड़ी। केंद्र व्यवस्थापकों को चेतावनी दी गई।
विश्वविद्यालय के नोडल सचल दल के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह के निर्देशन में डॉ. विनय कुमार चिकारा, डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. देवेंद्र सिरोही और डॉ. सुरेंद्र पाल सिंह की टीम ने सुबह से शाम तक दस से अधिक कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। बागपत के वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज टटीरी में उत्तर पुस्तिकाओं का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं था। टीम ने केंद्र अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे का लिंक विश्वविद्यालय को नहीं दिया गया था, जिसे टीम ने तुरंत उपलब्ध कराया। श्रीराम कॉलेज में ड्यूटी चार्ट और कॉपी रजिस्टर तक अपडेट नहीं था। वहां भी केंद्र व्यवस्थापक को कड़ी हिदायत दी गई। टीम ने सेठ तारीफ सिंह जैन महाविद्यालय खट्टा प्रह्लादपुर, तेस्ज इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन खैला, एमएम कॉलेज खेकड़ा, जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज खेकड़ा, सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज बागपत उड़ाका दल संयोजक प्रो. शिवराज सिंह ने कॉलेजों को परीक्षा संबंधी सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed