{"_id":"62b73890c03a1e7bba0bb9a0","slug":"ips-officer-transfer-ips-prabhakar-chaudhary-transferred-now-rohit-singh-becomes-ssp-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS Officer Transfer: आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला, अब मेरठ के एसएसपी बने रोहित सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS Officer Transfer: आईपीएस प्रभाकर चौधरी का तबादला, अब मेरठ के एसएसपी बने रोहित सिंह
Sun, 26 Jun 2022 12:10 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:10 AM IST
सार
एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया गया है। प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी रोहित सिंह सजवान और प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में शनिवार को शासन द्वारा 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। वहीं मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी का भी ट्रांसफर हो गया है। प्रभाकर चौधरी को आगरा का एसएसपी बनाया गया है। वहीं बरेली के एसएसपी रोहित सिंह सजवान को मेरठ का एसएसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सुधीर कुमार सिंह बने डीआईजी सहारनपुर
सुधीर कुमार सिंह को सहारनपुर का नया डीआईजी बनाया गया है। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को उप-महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सहारनपुर रेंज का डीआईजी बनाया गया है। यहां तैनात आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को आईजी कारागार मुख्यालय लखनऊ बना कर भेजा गया है।
विज्ञापन
आदित्य प्रजापति होंगे विकास प्राधिकरण के सचिव
एसडीएम मथुरा आदित्य प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। प्राधिकरण सचिव महेंद्र प्रसाद का पहले ही तबादला हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, जबकि परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्रा को जिले का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।
विज्ञापन