{"_id":"69d02b8bf41dc94574080161","slug":"ipl-fan-park-on-11th-and-12th-at-bhainsali-ground-meerut-news-c-14-mrt1067-1150527-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आईपीएल फैन पार्क 11 व 12 को भैंसाली ग्राउंड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आईपीएल फैन पार्क 11 व 12 को भैंसाली ग्राउंड में
विज्ञापन
मेरठ/मथुरा। मेरठ और मथुरा में टाटा आईपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है। मेरठ के भैंसाली ग्राउंड में यह आयोजन शुक्रवार और शनिवार को होगा। मथुरा के बीएसए कॉलेज में शनिवार और रविवार को भी फैन पार्क आयोजित किया जा रहा है।
जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुरेंद्र चौहान ने बताया कि फैन पार्क के जरिए आईपीएल का रोमांच प्रशंसकों तक पहुंचाया जाएगा। यहां बड़ी स्क्रीन पर मैचों का सीधा प्रसारण होगा, जिसके लिए प्रवेश बिल्कुल मुफ्त है। प्रशंसक यहां म्यूजिक, फूड स्टॉल, फेस पेंटिंग, मर्चेंडाइज और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के साथ स्टेडियम जैसा माहौल का आनंद ले सकते हैं। भैंसाली ग्राउंड में लगातार तीसरी बार फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पर्यवेक्षक मोहन राजुल ने शुक्रवार को मथुरा में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई ने आईपीएल फैन पार्क 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसमें टूर्नामेंट के शुरुआती चरण के दौरान देशभर में लोगों को लीग मैच का अनुभव मिलेगा। इसके लिए आईपीएल 2026 के पहले तीन सप्ताह के साथ तालमेल बिठाया गया है। इसके जरिए 11 राज्यों के 15 शहरों को कवर करने का निर्णय लिया गया है।