फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investiture ceremony held

Meerut News: अलंकरण समारोह आयोजित

Wed, 29 Jul 2026 08:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Investiture ceremony held
स्प्रिंग डेल्स में अलंकरण समारोह में शपथ लेते हुए छात्र छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
विज्ञापन...
विज्ञापन

मवाना। स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल (मदर विंग) में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को अनुशासन और दायित्वों की शपथ दिलाई गई।
शुभारंभ स्कूल प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी और प्रधानाचार्या बबीता ढाका ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वृंदा एंड ग्रुप ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। अक्षित को हेड बॉय, अथर्व पंडित को वाइस हेड बॉय, मीठी दुबलिश को हेड गर्ल और आराध्या गुप्ता को वाइस हेड गर्ल का बैज व सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रुद्र चौहान को स्पोर्ट्स कैप्टन, नव रस्तोगी को वाइस कैप्टन, फलक व अक्ष को असेंबली इंचार्ज, अक्शा व श्री को कल्चरल इंचार्ज, सांची व वान्या को एकेडमिक इंचार्ज, देवांश व तनिष्क को डिसिप्लिन इंचार्ज और मिशिका व शारवी को एक्टिविटी इंचार्ज बनाया गया। स्कूल के चारों सदनों आजाद, भगत, गांधी व सुभाष के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकाला। हाउस कैप्टन के रूप में आजाद हाउस से फिजा खान, भगत हाउस से आरव चौहान, गांधी हाउस से अगम राणा तथा सुभाष हाउस से अग्रिमा का चयन हुआ। प्रधानाचार्या बबीता ढाका ने सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed