फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   investigation starts in shop scam

पालिका बाजार की दुकानों के मामले पर नगरायुक्त ने लिया संज्ञान

Tue, 01 Mar 2022 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 02:28 AM IST
विज्ञापन
investigation starts in shop scam
शौचालय को दुकान दिखाने के मामले में तेज होगी जांच
विज्ञापन

मेरठ। पालिका बाजार में शौचालय को दुकान बनाने के मामले पर नगरायुक्त मनीष बंसल ने संज्ञान लिया है। अब इसकी जांच प्रक्रिया और तेज हो सकेगी। दुकानों की सभी पत्रावलियों पर जांच होना अब तय है। इस मामले में लिपिकों पर कार्रवाई भी हो सकती है।
नगर निगम ने पालिका बाजार में शौचालय को दुकान बताकर उसे एक व्यक्ति के नाम किराए पर होना दर्शाया है, लेकिन किराया विभाग के मूल रजिस्टर में रिकार्ड नहीं है। यह ऐसा पहला मामला नहीं है। बल्कि अब से पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं। इनकी पत्रावली निगम से गायब है।
विज्ञापन

नगरायुक्त मनीष बंसल ने छुट्टी से लौटने के बाद सोमवार को मामला संज्ञान में लिया। इससे दो दिन पहले सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने तत्कालीन किराया लिपिक से दुकानों की मूल पत्रावली मांगी थी। बताया गया है कि सोमवार तक भी लिपिक की ओर से कोई पत्रावली प्रस्तुत नहीं की गई है। इस मामले में एक सेवानिवृत्त लिपिक का नाम भी चर्चा में है। नगरायुक्त मनीष बंसल का कहना है कि सरकारी संपत्ति से जुड़ा मामला है। पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed