फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation at the house of Nikant, close to suspended IAS, uncle interrogated

निलंबित आईएएस के करीबी निकांत के घर पर की जांच, चाचा से पूछताछ

Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation at the house of Nikant, close to suspended IAS, uncle interrogated
शांतिनगर में ​निकांत के परिवार के घर जांच करने पहुंची टीम। - फोटो : mrt
मेरठ। इन्वेस्ट यूपी के निलंबित सीईओ आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। मेरठ में भी रेलवे रोड स्थित शांतिनगर में निकांत का परिवार रहता है। यहां भी ईडी की टीम पहुंचने की जानकारी लगने पर खलबली मच गई। स्थानीय रेलवे रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और निकांत के चाचा से ही जानकारी लेकर लौट गई। पुलिस ने ईडी की टीम मेरठ में न पहुंचने की बात कही।
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी संजय जैन ने बताया कि निकांत जैन के पिता सुधीर कुमार जैन उनके बड़े भाई थे। वह सरकारी कांट्रेक्टर थे। लगभग 30 वर्ष पहले सुधीर परिवार के साथ लखनऊ जाकर बस गए थे। इसके बाद से उनका अपने भाई से ज्यादा संपर्क नहीं रहा। भतीजे निकांत जैन की गिरफ्तारी की जानकारी मिली थी, मगर उनका कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, निकांत से जुड़े लोगों को लेकर साकेत और शास्त्रीनगर में भी कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

इन्वेस्ट यूपी में घपलेबाजी के मामले में निकांत जैन मुख्य आरोपी हैं। इसी के चलते रेलवे रोड थाना प्रभारी महावीर सिंह भी पुलिस बल के साथ रेलवे रोड स्थित घर पहुंचे। यहां निकांत के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर किसी भी प्रकार की टीम ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस रिश्तेदारों से पूछताछ के बाद चली गई। निकांत जैन को निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश का करीबी बताया गया है। निकांत खुद को कारोबारी व निवेशक कंसल्टेंट बताता था। निकांत पर एक सोलर इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमी से कमीशन मांगने का आरोप था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि ईडी की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय पुलिस को जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed