फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigation: 21 water ATMs of Smart Cantt drank 1.25 crore in Meerut, board earnings also stalled

पड़ताल: सवा करोड़ पी गए स्मार्ट कैंट के 21 वाटर एटीएम, जनता को नहीं मिला एक बूंद पानी, बोर्ड की कमाई भी ठप

Tue, 15 Mar 2022 11:13 AM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 15 Mar 2022 11:13 AM IST
सार

मेरठ कैंट स्मार्ट कैंट के स्लोगन आपको मेरठ छावनी में लिखे मिल जाएंगे, लेकिन हकीकत बिल्कुल अलग है। यहां जनता की प्या बुझाने के लिए लगाए गए वाटर एटीएम खुद ही पानी को मोहताज हैं। 21 स्थानों पर लगे वाटर एटीएम में एक बूंद भी पानी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Investigation: 21 water ATMs of Smart Cantt drank 1.25 crore  in Meerut, board earnings also stalled
water atm - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तख्तियों पर लिखे कुछ नारों में ही मेरठ कैंट स्मार्ट है। हकीकत एकदम उलट है। सड़कें गड्ढों से छलनी हैं। सवा करोड़ रुपये खर्च कर बनाई गई वाटर एटीएम की स्मार्ट व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। कैंट बोर्ड ने स्मार्ट बनने की दौड़ में शामिल होने के लिए ही 2017 और 2018 में एक करोड़ 25 लाख की कीमत से 21 जगह वाटर एटीएम लगाए थे। आठ वार्डों में इनकी लोकेशन सप्लाई डिपो रोड चौराहा, लालकुर्ती थाने के पास, बेगमपुल, लालकुर्ती घोसीमोहल्ला, सदर शिवचौक, दास मोटर्स के सामने, गांधी बाग, रजबन, बाबा औघड़नाथ मंदिर के पास तय की गई। 

विज्ञापन


तब इन वाटर एटीएम को ऑनलाइन भी किया गया। यानी आप गूगल पर कैंट के नजदीकी वाटर एटीएम को सर्च करें तो जीपीएस आपको वहीं ले जाएगा। अमर उजाला ने इन सभी वाटर एटीएम का जायजा लिया तो कहीं भी पानी नहीं मिला।  
विज्ञापन


सिक्के गिनने के लिए लगाया था स्टाफ
कैंट 21 स्थानों पर लगे वाटर एटीएम से प्रतिदिन 24 घंटे में लगभग 20 हजार लीटर ठंडा पानी बिकता था। पानी की कीमत एक रुपये लीटर रखी गई थी। तब एटीएम से सिक्के निकालने के लिए कैंट बोर्ड की गाड़ी घूमती थी। सिक्कों को गिनने के लिए कैंट बोर्ड में सिक्के गिनने के लिए अलग से कर्मचारी लगाए गए थे। इन वाटर एटीएम से आसपास के लोग कैंपर में ठंडा पानी लेकर जाते थे। कैंट बोर्ड की इस पहल को सभी ने सराहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: दादी का अंतिम संस्कार करने आए तीन भाई गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी, मचा कोहराम

वाटर एटीएम पर हो रहा है डायल 112 का प्रचार 
वाटर एटीएम जन जागरूकता के लिए पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, प्राकृतिक आपदा की सूचना देने के लिए डायल 112 का प्रचार किया जा रहा है। 

सिक्के और स्मार्ट कार्ड से चलता था वाटर एटीएम 
वाटर एटीएम से पानी लेने के लिए लोगों को एक रुपये के सिक्के और स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करना होता था। स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज कैंट बोर्ड ऑफिस में होता था। अब यह पूरी व्यवस्था ठप है।
बोर्ड के पास पैसा नहीं, संचालन के लिए नहीं मिल रही कोई संस्था 

धन की कमी के चलते वाटर का एटीएम संचालन नहीं हो पा रहा है। कई बार सामाजिक संस्थाओं को जिम्मेदारी देने का प्रयास किया गया है। लेकिन कोई संस्था आगे ही नहीं आ रही है। प्रयास जारी है।  - जयपाल तोमर, प्रवक्ता कैंट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed