फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Investigating the embryo in the hospital, arrest, deputy CMO gave Tahrir

अस्पताल में छापेमारी, भ्रूण की जांच करते रंगे हाथ दबोचा

Tue, 19 Sep 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 19 Sep 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
Investigating the embryo in the hospital, arrest, deputy CMO gave Tahrir
भ्रूण की जांच कराने आए युवक को पकड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ और सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वहित अस्पताल में छापा मारकर एक चिकित्सक को भ्रूण की जांच करते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने चिकित्सक और एक दलाल को हिरासत में लिया हे। मेरठ के डिप्टी सीएमओ ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पल्लवपुरम थाने में दी है।

विज्ञापन


सोनीपत निवासी एक महिला के भ्रूण की जांच कराने के लिए रोहटा निवासी मनीष सोमवार शाम मोदीपुरम के सर्वहित अस्पताल पहुंचा। बताया गया कि अस्पताल में डॉ. अनिल शर्मा द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जाता है। मनीष ने चिकित्सक से साठगांठ करके महिला को सोनीपत से बुलाया था। शाम के समय महिला का अल्ट्रासाउंड होना था। अस्पताल में पिछले काफी दिनों से भ्रूण की जांच की शिकायत सोनीपत के डिप्टी सीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा को मिल रही थी। उन्होंने अस्पताल में जांच के लिए अपनी एक टीम लगा रखी थी। महिला जब अस्पताल में पहुंची तो सोनीपत से डिप्टी सीएमओ डॉ. आदर्श शर्मा ने मेरठ के डिप्टी सीएमओ डॉ. देवीदास से संपर्क किया और विभागीय चिकित्सकों की एक टीम का गठन कर अस्पताल में छापा मारा। अस्पताल में अचानक छापेमारी से चिकित्सकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने तुरंत पल्लवपुरम एसओ को इसकी सूचना दी। एसओ मौके पर पहुंच गए। छापा मारने गई टीम ने अल्ट्रासाउंड करते हुए डॉ. अनिल शर्मा और मनीष को पुलिस को सौंप दिया। चिकित्सक और मनीष के पास से पुलिस को चार हजार रुपये बरामद हुए। बाद में पुलिस आरोपियों को पल्लवपुरम थाने में ले गई। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ देवीदास ने इस प्रकरण में आरोपियों को नामजद करते हुए पल्लवपुरम थाने पर तहरीर दी है। बताया जाता है कि मनीष काफी समय से अस्पताल में भ्रूण की जांच करवाता रहा है।

विज्ञापन

सोनीपत टीम ने बनाया प्लान

Investigating the embryo in the hospital, arrest, deputy CMO gave Tahrir
महिला को ले जाती टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अस्पताल में चल रहे इस गोरखधंधे को पकड़ने के लिए सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ही प्लान बनाया। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने ही महिला को भ्रूण की जांच कराने के लिए भेजा। हालांकि सोनीपत की टीम ने इससे इंकार कर रही है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे पकड़ने के लिए सोनीपत द्वारा ही यह प्लान बनाया गया था। 

एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री ने बताया कि इस मामले में डिप्टी सीएमओ द्वारा तहरीर दी गई है। तहरीर में डॉ. अनिल शर्मा ओर मनीष को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed