फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Introducing himself as cyber cell commissioner, he duped a brick kiln operator of Rs 2.25 lakh

खुद को साइबर सेल कमिश्नर बताया, ईंट भट्ठा संचालक से 2.25 लाख ठगे

Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Introducing himself as cyber cell commissioner, he duped a brick kiln operator of Rs 2.25 lakh
मेरठ। ईंट भट्ठा संचालक से साइबर अपराधी ने 2.25 लाख रुपये ठग लिए। खुद को साइबर सेल कमिश्नर बताकर पीड़ित को धमकी भी दी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सरधना के मोहल्ला प्रभात नगर निवासी वैभव बंसल का ईंट भट्ठा है। उनके पास अप्रैल माह में अनजान नंबर से कॉल आई और कॉलर ने ईंट खरीदने की बात की। इसके बाद भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड भेजकर उसे स्कैन कर ओके करने के लिए कहा। इससे उनके खाते से 10 रुपये कट गए। आरोपी ने उनके खाते पर 20 रुपये भेज दिए। इसके बाद कहा कि भुगतान के तौर पर 19,990 रुपये भेज रहा हूं, क्यूआर कोड स्कैन कर ओके करो। वैभव को रकम प्राप्त नहीं हुई। इस पर आरोपी ने कहा कि पेमेंट फंस गई है, दोबारा भेजने की कोशिश करता हूं।
विज्ञापन

आरोपी ने उनके मोबाइल पर क्यूआर कोड भेजा। पीड़ित ने उसे स्कैन कर ओके किया तो उनके खाते से 19,990 रुपये कट गए। इसके बाद 10 बार उनके खाते से अलग-अलग धनराशि कटी। कुल 2.25 लाख रुपये आरोपी ने उनके खाते से निकाल लिए। इस पर पीड़ित ने फोन कर आरोपी से रकम वापस करने को कहा तो उसने धमकी दी कि मैं साइबर सेल कमिश्नर बोल रहा हूं, मामला निपटा दूंगा। इसके बाद आरोपी का फोन नहीं मिला। पीड़ित ने पुलिस से ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed