{"_id":"5d198ea58ebc3e3cf257f3ad","slug":"internet-services-off-meerut-till-next-few-hours-police-force-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में जुलूस पर बखेड़े के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में जुलूस पर बखेड़े के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात
Mon, 01 Jul 2019 10:10 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jul 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति जुलूस पर बखेड़ा होने के बाद मेरठ में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल व फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मेरठ में रविवार शाम को फैज-ए-आम कॉलेज से भीड़ जुलूस की शक्ल में निकली थी लेकिन चंद ही मिनटों में ये जुलूस बखेड़े में तब्दील हो गया। यहां तक कि पुलिस से भी धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो भीड़ ने सीओ के साथ भी हाथापाई कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए लोगों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
वहीं सोमवार सुबह से ही मेरठ में सभी इंटरनेट सेवाओं पर विराम लगा दिया गया। जानकारी के मुताबिक अगली सूचना आने तक जिले व आसपास के इलाकों में नेट सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन