मेरठ में फिर इंटरनेट सेवाएं बंद, बदर अली की गिरफ्तारी के बाद भड़काऊ वीडियो वायरल, भारत बंद की अफवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में अल्पसंख्यकों के बंद का आह्वान, युवा सेवा समिति के अध्यक्ष और बवाल के सूत्रधार बदर अली की गिरफ्तारी के बाद किसी अनहोनी के अंदेशे के चलते डीएम ने गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक जिले की सभी कंपनियों की नेट सेवाएं बंद करा दीं। 30 जून के बवाल के बाद प्रशासन ने एक जुलाई को करीब 15 घंटे नेट सेवाएं बंद रखी थीं। अब फिर से 5 जुलाई के भारत बंद के आह्वान की चर्चाओं के बीच डीएम ने गुरुवार रात से इंटरनेट सेवाएं बंद करा दीं।
खुफिया विभाग ने रिपोर्ट दी है कि पांच जुलाई को बंद कराने के नाम पर शहर में कुछ लोग अराजकता कर सकते हैं। यह भी इनपुट था कि बदर अली शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भीड़ के बीच पुलिस ऑफिस पहुंचकर गिरफ्तारी देगा। लेकिन ऐन वक्त पर बदर ने रणनीति बदलकर गुरुवार को ही एसओ सदर के जरिये गिरफ्तारी करा ली। इसके बाद बदर अली द्वारा सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो और ऑडियो जारी हुई, जिसमें जुमे की नमाज के बाद पुलिस-प्रशासन का जगह-जगह पुतला फूंकने का एलान किया गया। इसके चलते डीएम ने फिर से नेट सेवाएं बंद करा दीं।
बंद का नहीं समर्थन
शुक्रवार के भारत बंद को लेकर शहर काजी जैनुस साजिद्दीन ने कहा कि बंद का किसी भी जमात या उलमा ने आह्वान नहीं किया है। यह सिर्फ अमन बिगाड़ने के लिए अफवाह है इसलिए मुस्लिमों को अपने शहर के अमन चैन के लिए आगे आते हुए पुलिस-प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। कोई भी व्यक्ति ऐसा काम न करे जिससे कि शहर का माहौल खराब हो। पूर्व सांसद हाजी शाहिद अखलाक ने कहा कि शहर के माहौल को बेवजह बिगाड़ा जा रहा है। हम भी भीड़ हिंसा का विरोध करते हैं। लेकिन विरोध भी कानून के दायरे में होना चाहिए। इसलिए सभी मुस्लिम अमन चैन में सहयोग दें और सरकार के विरोध में कोई काम ऐसा न करें, जिससे आपसी भाईचारा खराब हो।
गिरफ्तारी के बाद भड़काऊ वीडियो वायरल
मेरठ बवाल के मुख्य आरोपी बदर अली ने सेटिंग से पहले भड़काऊ वीडियो शूट की और गिरफ्तारी होते ही उसे सोशल मीडिया पर वायरल करा दी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के इस आपराधिक कृत्य पर युवा सेवा समिति के व्हाट्स एप ग्रुप एडमिन और नौशाद मलिक नाम के आरोपी के खिलाफ थाना देहली गेट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
बदर अली की सेटिंग से गिरफ्तारी की चर्चा से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। गिरफ्तारी के बाद उसे कचहरी तक लग्जरी गाड़ी से लाया गया। इस बीच बदर अली की एक वीडियो सोशल साइट पर वायरल की गई। जिसकी शुरुआत में ही बदर अली ने कहा कि ‘आज हम पुलिस के सामने पेश हो रहे हैं’। जिससे साफ है कि बदर को पुलिस ने सेटिंग से गिरफ्तार किया है। 4 मिनट 26 मिनट की इस वीडियो में पुलिस-प्रशासन के साथ ही भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया गया है। वहीं, जेल जाने के बाद भी बदर अली का फेसबुक अकाउंट लगातार अपडेट है। सवाल उठता है कि आखिर इसे कौन अपडेट कर रहा है। उसके अकाउंट पर कई मेसेज भी चल रहे हैं, जोकि भड़काऊ हैं। इसको लेकर कचहरी में भी काफी चर्चा रही।
खातिरदारी पूरी
इस गिरफ्तारी में जबरदस्त सेटिंग हुई और खातिरदारी भी खूब हुई। बदर अली को नेता की तरह पुलिस कचहरी लेकर आई। बवाल में कौन-कौन उसके साथ थे, इसकी ठीक से पूछताछ नहीं की। गिरफ्तारी से लेकर कचहरी तक कई संदिग्ध युवक बदर अली के साथ-साथ रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/