फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Interesting games, delicious food, lots of entertainment

Meerut News: रोचक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन, खूब किया मनोरंजन

Sun, 04 Jan 2026 06:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Interesting games, delicious food, lots of entertainment
बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी के अनंदो मेले में उमड़ा बंगाली समाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी के तत्वावधान में अनंदो मेला 2026 का भव्य आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। यह आयोजन नववर्ष के स्वागत के उपलक्ष्य में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मनोरंजन को समर्पित रहा।
फ्रेंड्स यूनियन ड्रामेटिक क्लब ने कार्यक्रमों का संचालन किया। बंगाली दुर्गाबाड़ी सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुब्रतो सेन ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं। क्लब के अध्यक्ष गौतम मुखर्जी ने कहा कि अनंदो मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और बंगाली संस्कृति की समृद्ध परंपराओं को जन जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

मेले में आगंतुकों के लिए स्वादिष्ट बंगाली एवं अन्य व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में हस्तशिल्प स्टॉल, मनोरंजक सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं। बच्चों के लिए भी अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मेले का विशेष आकर्षण दोपहर 2:00 बजे से आयोजित लकी ड्रॉ रहा। इसमें प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए। आयोजन को सफल बनाने में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर लिपिका चौधरी, उज्ज्वल चौधरी, शुभ्रा मुखर्जी, प्रदीप मुखर्जी, अल्पना चक्रवर्ती, इवा गांगुली, इला मुखर्जी एवं सत्यजीत मुखर्जी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed