{"_id":"6a0711ecacddeacf3700942b","slug":"inter-school-ring-race-roller-skating-championship-on-17th-meerut-news-c-72-1-mct1009-153327-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंटर स्कूल रिंग रेस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 17 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंटर स्कूल रिंग रेस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 17 को
Fri, 15 May 2026 06:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 15 May 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता को लेकर जानकारी देते आयोजक
जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से होगा आयोजन
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से 17 मई को आईआईएमटी विवि में इंटर स्कूल रिंग रेस रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में आसपास के जिलों के स्कूलों से 200 से अधिक बच्चे बालक और बालिका वर्ग में शामिल होंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा, महासचिव करन गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:30 बजे होगा और दोपहर 12 बजे तक समापन हो जाएगा। इसमें 4 वर्ष से 16 साल तक के खिलाड़ी दोनों वर्ग बालिका और बालक में प्रतिभाग कर सकेंगे। दोनों वर्ग में एडजेस्टेबल, क्वॉड, इनलाइन स्केट की अलग-अलग रेस होंगी। सभी श्रेणी में विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। यहां मोदीनगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत आदि जिलों से प्रतियोगिता में शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी सीमा समर ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं।