फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Intensive checking campaign in the office

कचहरी में चला सघन चेकिंग अभियान

Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Intensive checking campaign in the office
कचहरी में चला सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन

मेरठ। बिजनौर में भरी अदालत में हत्या की वारदात के बाद मेरठ कचहरी में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइन थाने की पुलिस ने कचहरी के तीनों प्रमुख गेटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब एक घंटे चले अभियान से अफरा-तफरी मची रही। बिना आईडी मिले लोगों को चेतावनी देकर कचहरी से लौटा दिया गया।
सिविल लाइन थाने के एसआई गजेंद्र सिंह फोर्स के साथ बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे कचहरी पहुंचे। कलक्ट्रेट के मुख्य द्वार के अलावा हनुमान मंदिर गेट और अंबेडकर चौराहे वाले कचहरी गेट पर सुरक्षा बल लगाकर सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। कचहरी आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध दिखने वाले लोगों की तलाशी ली गई। साथ ही उनकी आईडी भी देखी गई। जिन लोगों के पास आईडी नहीं थी, उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने भेजा, जहां पूरी तफ्तीश के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

पुलिस ने गेटों पर मौजूद वाहन पार्किंग संचालकों को भी हिदायत थी। उनसे कहा गया कि वह पूरी सतर्कता बरतें। विपरीत स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। कचहरी के भीतर पुलिस ने गश्त कर वहां बिना किसी कार्य के घूम रहे लोगों को लौटाया। न्यायालयों के पास मौजूद संदिग्ध लोगों को भी पुलिस ने आईडी देखने के बाद चेतावनी देकर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अभियान चलाया गया था। कचहरी आने वाले लोग अपने साथ पहचान पत्र जरूर लाएं। आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed