{"_id":"6ab2786192277a407908d848","slug":"intense-sunlight-has-increased-the-heat-the-mercury-has-crossed-the-35-degree-mark-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108822-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, पारा 35 के पार पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तेज धूप ने बढ़ाई गर्मी, पारा 35 के पार पहुंचा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए गर्मी का अहसास बढ़ा दिया है। मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन सूरज की तेज किरणों के आगे बादल ज्यादा देर टिक नहीं सके। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और दोपहर में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
मंगलवार सुबह हल्के बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई। कुछ समय के लिए आसमान में बादलों की मौजूदगी से मौसम बदलने की उम्मीद जगी, लेकिन सूरज निकलने के बाद बादल छंट गए। इसके बाद धूप लगातार तेज होती गई। दोपहर में धूप की तपिश बढ़ने से सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। दिनभर मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि फिलहाल मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह साफ रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर बना रह सकता है, जबकि सुबह और शाम के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।
चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स 141 दर्ज किया गया।