फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Intense sunlight has increased the heat; the mercury has crossed the 35-degree mark.

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने सात विकेट से मैच जीता

Tue, 22 Sep 2026 06:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
Intense sunlight has increased the heat; the mercury has crossed the 35-degree mark.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पंचवटी ग्राउंड पर कराए जा रहे दूसरे अचीवर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी व श्रीवान्य क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें पंचवटी ने सात विकेट से मैच जीता। श्रीवान्या अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवरो में सभी विकेट खोकर पंचवटी अकादमी को 121 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें शुभांकर ने 31, प्रखर ने 11 रन बनाए।
पंचवटी एकेडमी के गेंदबाज नव्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए। लविश सैनी , हर्ष राणा, आर्यन लैविश ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी की टीम ने 23.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 122 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। हर्ष राणा ने नाबाद 33, शिवम चौधरी ने 31 व कृष गुप्ता ने 30 रन बनाए। गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दो व प्रखर बिश्नोई ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

पंचवटी एकेडमी ने लीग का चौथा मैच जीतकर अपने बी ग्रुप में टॉप पर जगह बना ली है। प्लेयर ऑफ द मैच नव्या व फाइटर ऑफ द मैच मोहम्मद शमी को ऋषभ, अरविंद, कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed