फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Intelligence system fails, ATS continues to arrest terrorists from west Up

यह कैसी सुरक्षा: उजागर हुई लापरवाही, खुफिया तंत्र हुआ फेल, एटीएस लगातार पकड़ रही आतंकी

Sat, 23 Feb 2019 03:36 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Feb 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Intelligence system fails, ATS continues to arrest terrorists from west Up
आतंकी गिरफ्तार

देवबंद में आतंकी रहते रहे, अपने मकसद को अंजाम देने की ओर कदम बढ़ाते रहे, लेकिन स्थानीय खुफिया तंत्र को इसकी भनक तक नहीं लगी। एटीएस ने एक बार फिर एलआईयू और स्थानीय पुलिस की लापरवाही को उजागर करते हुए दो आतंकियों को दबोच लिया। इसके बाद देश के खुफिया तंत्र पर एक बार फिर कई सवाल खड़े हो गए हैं: - 

विज्ञापन


देवबंद पिछले दो साल से काफी संवेदनशील हो चुका है। यहां न सिर्फ फर्जी पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं, बल्कि आतंकियों को स्थानीय प्रमाण-पत्र बनवाकर यहां की नागरिकता दिलाए जाने तक का प्रयास किया जाता रहा है, लेकिन सहारनपुर की एलआईयू को भनक तक नहीं लग पा रही है। एक बार नहीं एटीएस बार-बार स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की पोल खोल रही है। कभी एनआईए तो कभी एटीएस सहारनपुर में रहने वाले आतंकी संगठन से जुड़े लोगों को पकड़ रही है। 

विज्ञापन

सहारनपुर देवबंद से एटीएस ने कई ऐसे आतंकियों को भी पकड़ा है जो देवबंद में कई साल रहने के बाद जैसे ही यहां से निकले पकड़े गए। अब्दुल्लाह भी जैसे ही देवबंद से जाकर मुजफ्फरनगर पहुंचा, एनआईए द्वारा पकड़ा गया। अमरोहा निवासी सुहेल भी देवबंद में रहने के बाद वहां पहुंचा और पकड़ा गया। 

देवबंद में रहने वाले बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जड़े तीन लोग भी देवबंद में हो रही छापेमारी से बचने के लिए जैसे ही लखनऊ पहुंचे, चारबाग स्टेशन पर पकड़ लिए गए। यही नहीं दिल्ली से भी दो आतंकियों को पकड़ा गया जो देवबंद में रहते रहे थे। जिनमें से एक को कोलकाता पुलिस पकड़कर ले गई थी।  सहारनपुर में जब तक रहे न तो पुलिस को इसकी भनक लग सकी और न ही खुफिया विभाग को ही इनका पता लग सका।

Intelligence system fails, ATS continues to arrest terrorists from west Up
गिरफ्तार आतंकी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर का खुफिया विभाग सिर्फ धरना, प्रदर्शन करने वालों की जानकारी देने तक ही सिमट कर रह गया है। एटीएस ने पिछले दो साल में 12 लोगों को गिरफ्तार किया। एक को भी स्थानीय खुफिया इकाई के इनपुट पर पुलिस नहीं पकड़ सकी। जिससे सहारनपुर की खुफिया विभाग की पोल खुल गई है। देवबंद से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बारे में भी स्थानीय खुफिया इकाई अनजान बनी रही।

जैश के सॉफ्ट टारगेट हैं कश्मीर के युवा
एक साल पूर्व अलीगढ़ से कश्मीरी छात्र लापता हुआ और आतंकी संगठन के संपर्क में आ गया, फिर ग्रेटर नोएडा का छात्र उसी अंदाज में लापता होकर आतंकी बन बैठा। अब देवबंद से जैश ए मोहम्मद के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार हुए, जो जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। वह युवाओं को जेहाद के नाम पर बरगलाकर आतंकी संगठन से जोड़ने की कोशिशें कर कर रहे थे। 

विज्ञापन

आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के इस कदम से इतना तो स्पष्ट है कि जम्मू कश्मीर में जिस तरह से सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया और जैश ए मोहम्मद के कमांडरों का सफाया किया, उससे आतंकी संगठन नए कमांडर बनाने में जुट गया है और कश्मीरी युवा ही इस संगठन की निगाह में सॉफ्ट टारगेट हैं। 

इसकी वजह यह है कि कश्मीरी युवकों से संपर्क साधने और उनको अपनी बात समझाने में आसानी रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जैश-ए-मोहम्मद की सक्रियता से कई खतरे भी भविष्य के लिए पैदा हो रहे हैं। इसके लिए पुलिस और खुफिया विभाग को पहले से ज्यादा चौकन्ना होना पड़ेगा।   

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed