Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions to identify land for a One-Stop Centre in Sardhana

Meerut News: सरधना में वन स्टॉप सेंटर के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश

Sat, 28 Nov 2026 06:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Instructions to identify land for a One-Stop Centre in Sardhana
- महिलाओं को एक ही छत के नीचे मिलेंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। क्षेत्र की महिलाओं और बेटियों को घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए नई पहल शुरू हुई है। शासन की योजना के तहत सरधना में वन स्टॉप सेंटर की नई यूनिट स्थापित की जाएगी। जिलाधिकारी वीके सिंह ने एसडीएम सरधना को इसके स्थायी भवन के लिए सरकारी भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
इस सेंटर के बनने से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे कई जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। महिला कल्याण विभाग के माध्यम से चलने वाली इस योजना का मुख्य उद्देश्य संकटग्रस्त महिलाओं को तत्काल सहायता देना है। सेंटर पर पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा, कानूनी परामर्श और अस्थायी आश्रय जैसी सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इससे महिलाओं को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के पत्र के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से अधिकतम दो किलोमीटर की परिधि में जमीन खोजी जाएगी। इसके लिए 300 वर्ग मीटर उपयुक्त सरकारी भूमि तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम को भूमि का मापन कराने के साथ राजस्व अभिलेखों की पूरी जानकारी भी देनी होगी। यूनिट-2 का अस्थायी संचालन मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निलोहा में शुरू हो चुका है। अब यूनिट-2 और यूनिट-3 के स्थायी संचालन के लिए भवन निर्माण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक तैयारी और राहत
सरधना और आसपास की महिलाओं को मदद के लिए मेरठ जिला मुख्यालय तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही केंद्र पर समन्वय होने से समय पर राहत और सुरक्षा मिल सकेगी। एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कराई जा रही है। तहसीलदार को इस संबंध में जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए गए हैं। भूमि की माप और जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed