{"_id":"5e1f7a858ebc3e4b3b1e236d","slug":"instructions-to-complete-preprations-for-ganga-yatra-soon-mawana-news-mrt4640231194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा की तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा की तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
सीएम के दौरे के मद्देनजर जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ब्लाक में बैठक लेते हुए।
- फोटो : MAWANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। विकास खंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को बैठक हुई। इसमें जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री की गंगा यात्रा के दौरान क्षेत्र में तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए अधिकारियों को दिए। उन्होंने चेताया कि लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं, बैठक से गैरहाजिर एडीओ पंचायत को वेतन रोकने की चेतावनी दी।
विकास खंड हस्तिनापुर के सभागार में आयोजित बैठक में जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक सिन्हा एवं खंड विकास अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व गंगा ग्रामों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। गंगा ग्रामों में खेल मैदान बनाए जाएं तथा ओपन जिम लगवाए जाएं। ये सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। वहीं पंचायत राज अधिकारी ने गंगा ग्रामों के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बताया कि गंगा ग्रामों में श्मशान घाटों का निर्माण कराया जाए। स्कूलों में विशेष सफाई कराई जाए। आवास एवं शौचालय निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाएं। वहीं, गंगा ग्रामों में गंगा आरती स्थल बनाए जाएं। इन ग्रामों में नियमित रूप से सफाई कराई जाए। वहीं, बैठक में एडीओ पंचायत धर्मपाल सैनी के अनुपस्थिति रहने पर वेतन रोकने का आदेश दिया। इस अवसर पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गंगा यात्रा के मद्देनजर गंगा ग्रामों में विकास के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। यहां सहायक खंड विकास अधिकारी विनीत भटनागर, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आदिल अहमद रिजवी, प्रभारी एडीओ पंचायत नरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
उपजिलाधिकारी ने मुआयना किया
उपजिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यक्रम के सभी रूटों का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विकास कार्यों का जायजा लिया।
उपजिलाधिकारी ऋषिराज ने हस्तिनापुर में गंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते सड़कों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के 27 जनवरी को गंगा यात्रा के दौरान पहुंचने का कार्यक्रम है। उपजिलाधिकारी ने जनसंबोधित स्थल, रात्रि प्रवास स्थल, गंगा आरती स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। ।