फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instructions for recovery from Assistant Junior in salary scam case

Meerut News: वेतन घोटाले के मामले में सहायक कनिष्ठ से वसूली के निर्देश

Fri, 05 Dec 2025 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Instructions for recovery from Assistant Junior in salary scam case
सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज के सहायक कर्मचारी का ग्रेड-पे लाभ निरस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा करनावल में स्थित सर्वहितकारी कन्या इंटर कॉलेज में सहायक कनिष्ठ पद पर तैनात विरेंद्र पर वेतन घोटाले का आरोप सही पाया गया है। शिक्षा विभाग ने कनिष्ठ सहायक का पूर्व में दिया गया ग्रेड–पे लाभ निरस्त कर दिया है।
बागपत जिले के कस्बा बड़ौत की रामबाग कॉलोनी निवासी राज गुरु तोमर ने सहायक कनिष्ठ पद पर तैनात विरेंद्र पर वेतन से अधिक मानदेय लेने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि कनिष्ठ पद पर तैनात कर्मचारी ग्रेड पे 4600 का वेतन प्राप्त कर रहा है। इस कारण विभाग को प्रतिमाह 20 हजार का नुकसान हो रहा है। इसके बाद वित्त एवं लेखाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग मेरठ व जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

प्रकरण की जांच करते हुए वित्त एवं लेखाधिकारी एमआईओ कार्यालय द्वारा 2 दिसंबर को भेजी गई रिपोर्ट में पाया गया कि विरेंद्र सिंह को वर्ष 2013 में हाईस्कूल अनुदानित के आधार पर दिया गया मानदेय ग्रेड–पे लाभ नियम सम्मत नहीं था। रिपोर्ट प्राप्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूर्व आदेशों को निरस्त करते हुए कर्मचारी का संशोधित वेतन निर्धारित कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही संबंधित प्रधानाचार्य को आदेशित किया गया है कि अधिक भुगतान की वसूली सुनिश्चित की जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) ने शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई से अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed