फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   instructions for keeping full cash full in ATM

एटीएम को फुल रखने के निर्देश

Thu, 11 Jun 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
instructions for keeping full cash full in ATM
मेरठ। शहर के ज्यादातर एटीएम फुल रखने के लिए एलडीएम कार्यालय से शहर की विभिन्न बैंक शाखाओं को सकुर्लर जारी कर दिया है। कुछ शाखाओं में लगी मशीनों में टेक्निकल समस्या के चलते समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में मुंबई एवं दिल्ली से इंजीनियरों की टीम को विभिन्न बैंक के जोनल ऑफिस के माध्यम से अवगत कराया है।
विज्ञापन

शहर में दिल्ली रोड, रुड़की रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा, गढ़ रोड आदि स्थानों पर लगी कुछ मशीनें खराब हैं। कुछ एटीएम के शटर लॉकडाउन के बाद से ही बंद हैं। कुछ एटीएम में दोपहर बाद कैश खत्म हो जाता है। इस संबंध में लगातार ग्राहकों द्वारा जिला प्रशासन और बैंक अधिकारियों से शिकायत की जा रही है। ऐसे हालात में लोग बैंक शाखाओं में जाने के लिए मजबूर हैं। जिला प्रशासन ने अब कंटेनमेंट जोन में सभी शाखाओं को बंद कर दिया है। जिसके चलते आउटर में चल रही शाखाओं पर अत्यधिक लोड बढ़ गया है। इससे एटीएम में कैश जल्द खत्म हो जाता है। इस संबंध में एलडीएम ने विभिन्न बैंकों को सकुर्लर जारी कर अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधाओं को देखते हुए एटीएम को फुल रखने का प्रयास कराना होगा। एलडीएम संजय कुमार ने बताया कि कुछ मशीनों में टेक्निकल फाल्ट दूर करने के लिए दिल्ली और मुंबई से इंजीनियर आने हैं। लॉकडाउन के चलते थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की शाखाओं पर पहुंचे ग्राहक
कंटेनमेंट जोन की 29 शाखाओं को जिला प्रशासन के आदेश के बाद बंद कर दिया है। इसमें मुख्य रूप से बेगमपुल, लालकुर्ती, पीएल शर्मा रोड, रेलवे रोड, मेट्रो प्लाजा और दिल्ली रोड क्षेत्र की कुछ शाखाएं हैं। बुधवार सुबह शाखाओं के बंद होने से अनजान काफी संख्या में लोग इन शाखाओं पर पहुंचे। हालांकि शाखा बंद होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed