फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Instead of revealing the theft incident, the police kept hiding it.

Meerut News: चोरी की वारदात का खुलासा करने के बजाय छिपाती रही पुलिस

Fri, 31 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Instead of revealing the theft incident, the police kept hiding it.
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी में घोपला रोड पर धनतेरस की रात (18 अक्तूबर) को चोरों ने सराफ की दुकान से लाखों के जेववात आदि चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए आरोपियों को पकड़ने के बजाय पुलिस केस को दबाने में जुटी रही। 10 दिन तक केस दर्ज नहीं किया तो व्यापारियों आंदोलन की चेतवनी दी। इसके बाद ही चोरी का केस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को व्यापारी सीओ सौम्या अस्थाना से मिले और परतापुर पुलिस के प्रति नाराजगी व्यक्त की। साथ ही कहा कि अभी तक चोर पकड़े नहीं गए है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा निवासी बृजमोहन वर्मा की रिठानी के घोपला रोड पर मुकेश ज्वेलर्स और वस्त्र भंडार के नाम से दुकान है। 18 अक्तूबर को धनतेरस की देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और इनवर्टर, बैट्री, चांदी के हाथी की मूर्ति, 20 हजार के कपड़े और काउंटर के गल्ले में रखी पांच हजार की नकदी चुरा ले गए। चोरों ने जाते हुए सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। 19 अक्तूबर की सुबह दुकानदार पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने परतापुर पुलिस को चोरी की जानकारी दी। पुलिस ने दुकान के अंदर आसपास जांच पड़ताल कर सीसीटीवी फुटेज चेक की। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग चोरी करते हुए कैद हो गए। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार को त्योहारों का हवाला देते हुए बाद में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। 28 अक्तूबर को रिठानी व्यापार संघ के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने एसएसपी से शिकायत करने और आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद दुकान मालिक की तहरीर पर रिठानी निवासी शिवकुुमार उर्फ शिब्बू और सलीम के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन


-----------
12 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली सीओ से मिले व्यापारी
मेरठ। घटना के 12 दिन बीत जाने और चोरों की पहचान होने के बाद भी कोई गिरफ्तारी न होने से नाराज रिठानी व्यापार संघ के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने मिले। रिठानी व्यापार संघ के महामंत्री और रिठानी देहात मंडल अध्यक्ष भाजपा आदित्य शर्मा उर्फ चीनू ने कहा कि घटना को 12 दिन बीत चुके है, पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
दोनों आरोपी घर से भागे हुए है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की, इसकी जांच की जाएगी। - सौम्या अस्थाना, सीओ ब्रह्मपुरी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed