फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Installation of the idol in the Shani temple with due rituals

Meerut News: विधिविधान के साथ शनि मंदिर में मूर्ति की स्थापना

Fri, 12 Dec 2025 09:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Installation of the idol in the Shani temple with due rituals
रोहटा। गांव रोहटा में वि​धि पूर्व शनि देव मंदिर में मूर्ति स्थापना हुई। संवाद
रोहटा। गांव रोहटा में निर्माणाधीन शनि मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शुक्रवार को धार्मिक उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के लिए बीते सोमवार से पांच ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न पूजन अनुष्ठान किए जा रहे थे। इसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मूर्ति स्थापना से पहले कस्बे में सूक्ष्म झांकियों का आयोजन किया गया। झांकियों में हनुमान, शिव परिवार और शनि देव की आकर्षक प्रस्तुतियां दिखाई गईं। इनके दर्शन करने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। कस्बे में आध्यात्मिक माहौल बना रहा और भक्तों ने जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच विधिपूर्वक मंत्रोच्चार करते हुए शनि देव और अन्य प्रतिमाओं की स्थापना की गई।
विज्ञापन

पूजन अनुष्ठान के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित साधु-संतों और अतिथियों को सम्मान स्वरूप भेंट दी गई। आयोजन समिति ने बताया कि ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से पूरा समारोह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed