फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspectors son thrown out of a moving bus, crushed to death by the rear wheel

दुस्साहसिक: चलती बस से दरोगा के बेटे को फेंका, पिछले पहिये से कुचलकर मौत

Tue, 25 Jun 2024 03:44 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jun 2024 03:44 PM IST
सार

मेरठ के रोहटा रोड की बजाय बागपत रोड से बस ले जाने के विवाद में यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे काे चलती बस से फेंक दिया गया, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Inspectors son thrown out of a moving bus, crushed to death by the rear wheel
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मेरठ के रोहटा रोड की बजाय बागपत रोड से बस ले जाने के विवाद में यूपी पुलिस में तैनात दरोगा के बेटे प्रशांत यादव (22) को दो परिचालकों ने चलती बस से फेंक दिया। पिछले पहिया से कुचलकर प्रशांत की मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के पिता जुगेंद्र सिंह यादव ने टीपीनगर थाने में बस चालक और दो परिचालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस को कब्जे में लेकर चालक जितेंद्र निवासी कलीना खास सरूरपुर और परिचालक अखिलेश निवासी किशनु मैनपुरी व परिचालक नाहर निवासी कुदंपुर छिबरामऊ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र के रोहटा रोड न्यू सरस्वती विहार निवासी जुगेंद्र सिंह सहारनपुर कोतवाली में दरोगा हैं। वह मूल रूप से बागपत के बलैनी के रहने वाले हैं। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटे प्रशांत यादव दिल्ली जल बोर्ड में कर्मचारी था। प्रशांत दूसरे-तीसरे दिन बस से मेरठ आ जाते थे। रविवार रात प्रशांत अपने दोस्त अनीस पेरावाल के साथ गाजियाबाद डिपो से रोडवेज बस में रोहटा रोड के लिए बैठे थे।

रात सवा 11 बजे मेरठ पहुंचने पर ड्राइवर ने रोहटा रोड की बजाय बस को बागपत रोड पर मोड़ दिया। प्रशांत और अनीस ने इसका विरोध किया तो बस में मौजूद दो परिचालकों ने उनसे मारपीट की। कान्हा प्लाजा के पास चलती बस से प्रशांत को धक्का दे दिया। अनीस ने बस रोकने के लिए कहा, लेकिन चालक ने बस नहीं रोकी। बस का पहिया प्रशांत को कुचलते हुए निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed