{"_id":"606327189cc7185cce0e4a21","slug":"inspector-premchand-sharma-distributed-bottle-of-ganga-water-to-the-policemen-on-the-day-of-holi-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: इंस्पेक्टर ने होली के दिन पुलिसकर्मियों को बांटी गंगाजल की बोतल और कहा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: इंस्पेक्टर ने होली के दिन पुलिसकर्मियों को बांटी गंगाजल की बोतल और कहा...
Tue, 30 Mar 2021 06:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 30 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
नौचंदी थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के एक थाने में तैनात इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में है। नौचंदी थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने कोरोना महामारी से लड़ने और अपराध को रोकने के लिए एक अच्छा तरीका निकाला है। इंस्पेक्टर ने होली के दिन शराब वितरित करने पर प्रतिबंध लगाने की बात कहते हुए थाने में पुलिस कर्मियों को गंगाजल की बोतल और चंदन का टीका लगाने के लिए पेस्ट बांटा।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि गंगाजल का छिड़काव और चंदन का पेस्ट लगाने से थाने में आने वाले लोगों पर शांत प्रभाव डालता है। इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा द्वारा किए गए इस कार्य की काफी प्रशंसा भी की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गंगाजल पूरी तरह शुद्ध होता है और इसका छिड़काव करने से लोगों के दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ता है। साथ ही उन्होंने कहा चंदन का टीका लगाने से अपराधियों पर भी असर पड़ता है। कोरोना महामारी के चलते वह रोजाना थाने में गंगाजल का छिड़काव करते हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने कहा चंदन का टीका लगाने से क्षेत्र के लोगों पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। वे आराम से अपनी बात रखते हैं। उन्होंने बताया कि नौचंदी क्षेत्र में लोगों की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
थानाध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा ने थाने में स्वच्छता मंत्र का जप करते हुए गंगाजल से शुद्धिकरण किया। उन्होंने होली के दिन थाने में अपनी शिकायत लेकर आने वाले लोगों को उपहार के रूप में गंगाजल की एक बोतल दी।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गंगाजल का इस्तेमाल और चंदन का टीका लगाने से समाज में बदलाव आ रहा है। ऐसा करने से नौचंदी क्षेत्र के लोगों में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।
SHO Prem Chand Sharma in UP's Meerut has been “purifying” visitors with Gangajal while chanting a "sanitization mantra". He has been giving a bottle of Gangajal as a gift to visitors at Nauchandi police station ahead of Holi. pic.twitter.com/J3atuaeCgr
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 28, 2021
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/