फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector posted in Meerut died under suspicious circumstances on Tuesday morning

यूपी: मेरठ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब के ठेके के बाहर मिला शव

Tue, 05 Jan 2021 02:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jan 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
Inspector posted in Meerut died under suspicious circumstances on Tuesday morning
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में तैनात दारोगा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से विभाग में हड़कंप मच गया। दारोगा का शव गंगानगर में शराब के ठेके के बाहर पड़ा मिला। घटना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि दारोगा की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। बताया गया कि वह अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मेरठ में तैनात दरोगा की मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गंगानगर थाने से 250 मीटर दूर शराब ठेके के बाहर उनका शव मिला है।  सूचना पर इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र राणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपती की मौत, चालक व बेटा घायल, धनोल्टी से लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि यह शव कई घंटे से यहां पड़ा हुआ था। वह अलीगढ़ जिले में पिसावा के रहने वाले थे। इस समय मेरठ पुलिस लाइन में तैनात थे। दरोगा की पत्नी अंजलि भी बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में तैनात हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों गंगानगर डी-ब्लॉक में रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  सीओ सदर देहात पूनम सिरोही का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed