{"_id":"578004b94f1c1b6e697fd387","slug":"inspector-parikshit-garh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ की पेट्रोल पंप पर दबंगई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ की पेट्रोल पंप पर दबंगई
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 09 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम कंट्रोल में विफल मेरठ पुलिस अब व्यापारियों पर दबंगई दिखाने पर उतर आयी है। इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ पर आरोप लगे हैं कि बृहस्पतिवार आधी रात को उनकी निजी गाड़ी में पेट्रोल नहीं डाला गया तो उन्होंने पेट्रोल पंप पर जमकर हंगामा काटा। दबंगई दिखाते हुए पेट्रोल पंप के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर का कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार दिन भर परीक्षितगढ़ के पेट्रोल पंप बंद रख हंगामा किया। व्यापारियों ने इसकी शिकायत आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी देहात से की। एसएसपी ने मामले में जांच बैठा दी है।
मामला परीक्षितगढ़ थाने के पास ही मिलन फिलिंग सेंटर (पेट्रोल पंप) का है। बृहस्पतिवार रात करीब 12:45 बजे इंस्पेक्टर परीक्षितगढ़ श्यामवीर सिंह अपनी निजी गाड़ी रिट्ज से पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इंस्पेक्टर अपनी कार में पेट्रोल डलवाना चाहते थे। लेकिन कर्मचारी ऑफिस में सो रहे थे। आवाज देने पर कर्मचारियों की आंख नहीं खुली। आरोप है कि इस पर इंस्पेक्टर आपा खो बैठे। इंस्पेक्टर ने थाने में फोन किया तो थाने से जीप से एक दरोगा और तीन सिपाही पेट्रोल पंप पर पहुंचे।
नेकर और टी-शर्ट में थे इंस्पेक्टर
पुलिसकर्मियों ने ऑफिस का दरवाजा खटखटाकर कर्मचारियों को जगाया। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप पर शातिर बदमाश को संरक्षण देने की बात कहकर कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर उस समय टी- शर्ट और नेकर में थे। इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप पर करीब 15 मिनट हंगामा काटा। उसके बाद अपनी कार में पेट्रोल डलवाया। इंस्पेक्टर की दबंगई पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप बंद का एलान, हंगामा
शुक्रवार सुबह सैकड़ों व्यापारी पेट्रोल पंप पर पहुंच गए और कस्बे के तीनों पेट्रोल पंप बंद करने का एलान कर दिया। व्यापारियों ने परीक्षितगढ़ पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और हंगामा करते हुए इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड कर गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आईजी, डीआईजी और एसएसपी से मिला। व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। चेतावनी दी अगर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी बाजार बंद करके आंदोलन करेंगे। व्यापारियों ने शाम पांच बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखे।
मैनेजर को पीटा, अभद्रता की
पंप के मैनेजर बालकिशन का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कर्मचारियों प्रवेश, जय कुमार और ब्रह्म पाल के अलावा उन्हें भी पीटा। मैंने माफी मांगी तो मुझे फिर पीटा। कसूर इतना था कि उन्होंने आधी रात को पेट्रोल पंप बंद किया हुआ था। जबकि पुलिस ने खुद पेट्रोल पंप रात नौ बजे बंद करने के निर्देश दिए हुए हैं।
20 हजार का उधार है थाने की गाड़ी पर
पेट्रोल पंप मैनेजर बालकिशन ने बताया कि थाना परीक्षितगढ़ की सरकारी गाड़ी में अभी तक 20 हजार का उधार पेट्रोल डलवाया जा चुका है। तगादा करने पर थानाध्यक्ष गालीगलौज पर उतारू हो जाते हैं। इसीलिए थानाध्यक्ष ने रात में आकर हमारे साथ मारपीट की। पंप पर बुधवार और बृहस्पतिवार की बिक्री का 7.15 लाख कैश रखा था। जिसकी सुरक्षा के चलते पंप जल्दी बंद कर ऑफिस बंद कर लिया गया था।