फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector along with partner gang-raped female advocate in Meerut, accused is posted in Ghaziabad

Meerut: दरोगा ने साथी के साथ मिलकर महिला अधिवक्ता से किया सामूहिक दुष्कर्म, गाजियाबाद में तैनात है आरोपी

Sat, 11 Jun 2022 06:31 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 11 Jun 2022 06:31 PM IST
सार

मेरठ में सहायक जिला शासकीय महिला अधिवक्ता से दरोगा व उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया गया कि आरोपी दरोगा गाजियाबाद में तैनात है और वह लंबे समय तक मेरठ में भी तैनात रहा। वहीं मामले में पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन
Inspector along with partner gang-raped  female advocate in Meerut, accused is posted in Ghaziabad

विस्तार

 मेरठ में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (40) ने दरोगा और उसके एक साथी पर सामूहिक दुष्कर्म, गर्भपात और ब्लैकमेल सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दरोगा और उसके एक साथी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला के दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन


मूलरूप से पल्लवपुरम निवासी सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता वर्तमान में शास्त्रीनगर में रह रही हैं। उन्होंने बताया है कि पहले प्राइवेट प्रैक्टिस करती थीं। 2019 में उनका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता पर चयन हो गया। पति से विवाद के चलते वह अलग रह रही हैं। इसी दौरान कंकरखेड़ा में तैनात दरोगा अजय शर्मा उनसे नजदीकी बढ़ाने लगा। पति से विवाद की जानकारी लगने पर दरोगा ने अधिवक्ता से शादी का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को पीड़िता ने ठुकरा दिया। फिर भी दरोगा ने फोन करना बंद नहीं किया। दरोगा ने उसके घर भी आना-जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद अजय शर्मा का स्थानांतरण लिसाड़ी गेट थाने में हो गया। एक दिन दरोगा ने अधिवक्ता को फोन कर किसी काम के बहाने पिल्लोखड़ी चौकी पर बुला लिया। यहां दरोगा ने अपने साथी के साथ मिलकर उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता अपने घर चली गई। इसके बाद दरोगा ने धमकी दी यदि उसने शादी नहीं की तो उसके फोटो वायरल कर देगा। आरोप है कि दरोगा ने उसका गर्भपात भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Gender Change In Meerut: लिंग परिवर्तन कराकर लड़की बन गए दो लड़के, ‘वीना’ बनीं ‘वीनस’, ये बताई वजह

पीड़िता ने बताया कि दबाव में आकर उसने शादी के लिए सहमति जता दी। परंतु, इसके बाद दरोगा शादी की बात से मुकर गया और उसका लगातार शोषण करता रहा। उसके बाहर जाने के बाद दरोगा ने पल्लवपुरम स्थित उसके मकान का ताला तोड़कर जेवर व सामान भी चोरी कर लिया। अब दरोगा लगातार उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की।

एसएसपी मेरठ में पेशकार रहा दरोगा
आरोपी दरोगा 2016 से 2018 तक एसएसपी मेरठ का पेशकार रहा है। विवादों के चलते उसका ट्रांसफर कंकरखेड़ा थाने में हुआ था। उसके बाद पिल्लोखड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज रहा। इस दौरान भी उसके ऊपर कई आरोप लगे। मकान पर कब्जा कराने के एक मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा अजय समेत कई पुलिसकर्मियों का वेतन काटने की नोटिस दिया था। फिलहाल अजय शर्मा गाजियाबाद के कौशांबी थाने में तैनात है। 

 दरोगा और उसके एक साथी के खिलाफ गैंगरेप, गर्भपात, धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान कराए जाएंगे। मेडिकल परीक्षण कराया है। इस मामले की जानकारी गाजियाबाद पुलिस को दे दी है। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed