फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspection to hastinapur for chief minister tour

मुख्यमंत्री की हस्तिनापुर यात्रा को लेकर निरीक्षण किया

Wed, 08 Jan 2020 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
inspection to hastinapur for chief minister tour
सीएम के दौरे के मद्देनजर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते डीएम और सीडीओ। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। प्राचीन ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर में जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा के लिए आ रहे हैं। वे जनसभा के माध्यम से लोगों को संबोधित करेंगे। इसे लेकर प्रशासनिक अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं। मंगलवार को जनसभा की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन, गेस्ट हाउस पहुंचे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसीलदार मवाना अधिशासी अधिकारी हस्तिनापुर, खंड विकास अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, विभाग विद्युत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में जानकारी ली। तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी हस्तिनापुर शैलेंद्र कुमार, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्र, प्रभारी थाना अध्यक्ष करतार सिंह, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग आदि अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज, आश्रम पद्धति, आईटीआई कॉलेज मैदान, तीर्थ जंबूद्वीप स्थल के मैदान का निरीक्षण किया। जंबूद्वीप में वीवीआईपी कमरों का मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जंबूद्वीप के मैनेजर राजेश जैन मौजूद रहे। इन स्थलों के आसपास साफ सफाई कराने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गंगा की महाआरती भी करेंगे।
विज्ञापन

चल रहा सफाई कार्य
सीएम के दौरे से पूर्व गंगा यात्रा के लिए गंगा किनारे के गांवों को तैयार किया जा रहा है। इसमें गांव की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कस्बे की सभी सरकारी बिल्डिंगों को भी सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तिनापुर में करते सकते हैं रात्रि प्रवास
जंबूद्वीप स्थल में वीवीआईपी कमरों का मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर यहां रात्रि विश्राम कर सकते हैं।
दौरे से हैं काफी उम्मीदें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिजनौर बैराज से शुरू हो रही गंगा यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि योगी आदित्यनाथ हस्तिनापुर में महाभारतकालीन खंडहर में तब्दील पड़े पांडवों के महल के जीर्णोद्धार की सौगात दे सकते हैं। साथ ही हस्तिनापुर को कृष्णा सर्किट में भी शामिल कर सकते हैं। जिससे हस्तिनापुर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। लोगों को मुख्यमंत्री के दौरे से काफी उम्मीदें हैं।

पहले भी हस्तिनापुर आने की इच्छा जता चुके हैं सीएम
लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज में हुई जनसभा को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया था। तब उन्होंने कहा था कि उनका मन भी हस्तिनापुर की ऐतिहासिक भूमि को नमन करने का है और वे जल्द ही भगवान श्री कृष्ण की कर्म भूमि और कौरव पांडव की जन्मभूमि हस्तिनापुर की पावन धरती पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed