फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   inspection not done in proper way

रेलवे रोड और बागपत रोड के बीच लिंक रोड का मामला

Wed, 08 Dec 2021 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
inspection not done in proper  way
ये कैसा निरीक्षण... न समिति के सदस्य साथ, न मीडिया को प्रवेश
विज्ञापन

मेरठ। रेलवे और बागपत रोड को जोड़ने वाले लिंक मार्ग के लिए मंगलवार को गुपचुप निरीक्षण कर लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को भी साथ नहीं लिया। सैन्य कॉलोनी के गेट पर पहरा बिठा दिया। मीडिया को भी प्रवेश नहीं दिया गया। इससे संघर्ष समिति के सदस्यों में आक्रोश व्याप्त है।
लिंक रोड को लेकर काफी समय से स्थानीय लोग और स्कूलों के बच्चे आंदोलन कर रहे हैं। मामला रक्षामंत्री तक पहुंचने पर डीएम ने सर्वे टीम का गठन किया। मंगलवार को सैन्य अधिकारियों के साथ एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एमडीए सचिव चंद्रपाल तिवारी, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार, एमडीए के अवर अभियंता पवन कुमार शर्मा ने प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम दोपहर 12.30 बजे रेलवे रोड स्थित शिव मंदिर के निकट सैन्य कॉलोनी पहुंची। करीब दो घंटे टीम सैन्य कॉलोनी में रही और संघर्ष समिति के सदस्य और मीडिया गेट पर ही इंतजार करती रही। ढाई बजे सभी बड़े अधिकारी संघर्ष समिति से बिना बात किए निकल गए। केवल पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता घनश्याम गुप्ता और एमडीए के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने समिति के सदस्यों से बात की। उनका कहना है कि निरीक्षण ठीक रहा। मार्ग के लिए सैन्य अधिकारियों की सहमति है। सब कुछ अच्छा ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पदाधिकारी बोले, निरीक्षण में शामिल होने चाहिए थे सदस्य
संघर्ष समिति के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह, सदस्य विनोद सिरोही, मुकेश बंसल, अमित जिंदल ने बताया कि हमें भी निरीक्षण में शामिल किया जाना चाहिए था। अंदर क्या बात हुई, हमें नहीं पता। एडीएम सिटी ने गाड़ी तक नहीं रोकी।

---
अपनी-अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेजेंगे
सैन्य अधिकारियों के साथ टीम ने निरीक्षण किया है। सैन्य कर्मचारियों की कॉलोनी विकसित हो चुकी है। उन्होंने कॉलोनी की सीवर लाइन और चहारदीवारी के संबंध में बताया है। सेना और हम अपनी-अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेजेंगे। - दिवाकर सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed