{"_id":"5d5320a48ebc3e6ca435f93d","slug":"inquary-setup-encrochment-on-pond-sardana-news-mrt438199658","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच बैठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच बैठाई
विज्ञापन
कपसाड में तालाब की भूमि पर भराव किए जाने का आरोप।
- फोटो : SARDANA
तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच बैठाई
सरधना। कपसाड़ गांव के बाहरी छोर स्थित तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने की ग्रामीणों ने मंगलवार को एसडीएम से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने जांच बैठा दी है। उधर, उक्त ग्रामीण ने एसडीएम को मोबाइल फोन पर जानकारी दी कि उसने उक्त भूमि का बैनामा कराया है।
कपसाड़ गांव स्थित तालाब की भूमि पर बडे़ स्तर पर भराव किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम अमित कुमार से इसकी शिकायत की। इस पर उक्त व्यक्ति ने एसडीएम को बताया कि उसने इस भूमि का बैनामा किया है। उसने तालाब की भूमि पर कब्जा नहीं किया है। कब्जा तो अन्य लोगों ने कर रखा है। उनके कब्जे हटवाए जाएं। उधर, एसडीएम अमित कुमार ने आश्वासन दिया कि तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गई है। वह तालाब की भूमि की पैमाइश करेेगी।
मामला मेरे संज्ञान में आया है। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब की भूमि पर मिट्टी डालकर अवैध कब्जा किया जा रहा है। फिलहाल टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। साथ ही तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।-अमित कुमार, एसडीएम सरधना
विज्ञापन
तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जिन लोगों का तालाब पर अवैध कब्जा नहीं है, उन्हें परेशान न किया जाए। अवैध कब्जा करने वाला कितना भी रसूखदार हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।-मुकेश कुमार उर्फ हप्पू, ग्राम प्रधान कपसाड़