{"_id":"6026db338ebc3ee975200632","slug":"inpector-stay-night-in-jweller-s-house-city-news-mrt525077734","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के घर पर शास्त्रीनगर में इंस्पेक्टर नौचंदी ने किया रात्रि विश्राम, खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ के घर पर शास्त्रीनगर में इंस्पेक्टर नौचंदी ने किया रात्रि विश्राम, खुले कई राज
विज्ञापन
सराफ के घर पर इंस्पेक्टर ने किया रात्रि विश्राम
मेरठ। शास्त्रीनगर में सराफ के डकैती की घटना को डेढ़ महीने से ज्यादा बीत गए, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। बृहस्पतिवार रात इंस्पेक्टर नौचंदी ने व्यापारी के घर रात्रि विश्राम किया। उनका कहना है कि यहां कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। वहीं, यह भी पता चला कि घटना का खुलासा न होने से नाराज सराफ आत्मदाह की चेतावनी वाले पोस्टर बनवा चुकेे हैं। पुलिस ने एक सप्ताह का समय मांगा है।
नौचंदी क्षेत्र के एल ब्लाक शास्त्रीनगर में सराफ तेजपाल वर्मा और उनके परिवार को पांच घंटे तक बंधक बनाकर बदमाशों ने 26 दिसंबर की रात 10 लाख रुपये की नकदी और सोने के जेवरात लूटे थे। डेढ़ माह से अधिक समय होने के बाद पुलिस तय नहीं कर पाई कि बदमाश सराफ के घर तक कैसे पहुंचे। उससे भी अहम बात है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने पर बदमाशों के जाने की जानकारी भी पुलिस नहीं जुटा पाई।
इस घटना को लेकर व्यापारी और उसके परिवार में रोष है। हाल ही में इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा को हटाकर जानी थाने भेजा है और उनकी जगह पर इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा आए हैं। बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने सराफ के घर पर रात्रि विश्राम किया। इसी दौरान पता चला कि सराफ आत्मदाह की चेतावनी वाले पोस्टर बनवा चुके हैं। पुलिस ने एक सप्ताह का समय लेकर वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
---
सराफा व्यापारी के घर पर होने वाली घटना में पुलिस लगातार काम कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण इनपुट भी मिले हैं। इस घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
-- देवेश सिंह सीओ सिविल लाइन
--