{"_id":"6a31878bbbe0f466930f15d2","slug":"innocent-child-loses-his-way-while-returning-from-the-madrasa-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112699-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मदरसे से लौटते वक्त रास्ता भटका मासूम\nएंटी रोमियो टीम ने परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मदरसे से लौटते वक्त रास्ता भटका मासूम एंटी रोमियो टीम ने परिजनों से मिलाया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मदरसे से घर लौटते समय रास्ता भटके आठ वर्षीय बालक को एंटी रोमियो टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
मंगलवार को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एंटी रोमियो टीम को आठ वर्षीय बालक अकेला घूमता मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अशर पुत्र मोहम्मद शाहरुख निवासी नवाबगढ़ी बताया। बालक ने बताया कि वह मदरसे से घर लौट रहा था लेकिन रास्ता भटक जाने के कारण अपने घर नहीं पहुंच पा रहा। टीम बच्चे को थाना सरधना स्थित मिशन शक्ति केंद्र लेकर पहुंची। महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा, नितिन सारस्वत तथा महिला कांस्टेबल पूजा ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बच्चे के परिजनों का पता लगाया और उसके पिता मोहम्मद शाहरुख से संपर्क किया। सूचना मिलने पर पिता थाने पहुंचे। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बालक को सकुशल उन्हें सौंप दिया।