फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Innocent child dies after falling into drain while picking up ball

Meerut News: गेंद उठाते समय नाले में गिरकर मासूम की मौत

Fri, 07 Feb 2025 02:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after falling into drain while picking up ball
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में छोटे भाई के साथ खेल रहा था आर्यन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नगर निगम की लापरवाही ने एक सात वर्षीय मासूम की जान ले ली। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में बृहस्पतिवार शाम खुले नाले में गिरी गेंद उठाते समय बालक नाले में गिर गया। जब तक उसे निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत से परिजन का रोकर बुरा हाल है। वहीं, खुले नाले में अक्सर होने वाली मौतों से निवासियों में गुस्सा है।
माधवपुरम ज्वालापुरी निवासी अरुण सिक्योरिटी कंपनी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार शाम उनका सात वर्षीय पुत्र आर्यन अपने छोटे भाई आयुष के साथ घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। तभी गेंद पास ही स्थित खुले नाले में जा गिरी। गेंद उठाने की कोशिश में आर्यन नाले में गिर गया। यह देख आयुष शोर मचाते हुए घर पहुंचा और मां शशि को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

नाले में गेंद दिखी मासूम नहीं दिखा
मां मौके पर पहुंची तो नाले में गेंद पड़ी दिखाई दी, आर्यन नहीं दिखा। शशि ने पड़ोसियों को बुलाया और लाठी-डंडे की सहायता से नाले में आर्यन को तलाश किया गया। कुछ देर बाद आर्यन दिखाई दिया तो पड़ोसी उसे चिकित्सक के पास पहुंचे। चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि गेंद निकालने के दौरान बालक की नाले में गिरकर मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बालक की मौत से परिजन बेहाल, लोगों में गुस्सा
आर्यन की मौत से परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया। मां शशि बेटे नाम लेकर रोते हुए बेसुध हो गई। पड़ोसी महिलाओं ने उसे किसी तरह संभाला। पिता के आंसू भी थम नहीं रहे थे। मासूम की मौत को लेकर आसपास के लोगों में काफी गुस्सा था। उनका कहना था कि नाला गंदगी से अटा हुआ है। नगर निगम हर साल सफाई के नाम पर खानापूर्ति करता है। नाला काफी गहरा है, इसमें लोगों के गिरने का खतरा हमेशा बना रहता है। आबादी वाले इलाकों में गहरे नालों को ढकने की मांग स्थानीय लोग कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
---
खुले नाले में गिरने से पूर्व में हुई मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र में इंदिरा चौक के पास 18 जनवरी 2025 की सुबह पेट्रोल पंप के कर्मचारी सुनील कुमार (38) की खुले नाले में गिरकर मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

- गंगानगर में मवाना रोड से कसेरूखेड़ा जाने वाले रास्ते पर नाले में जयभीम नगर प्रतापनगर निवासी सन्नी का शव 25 दिसंबर 2024 को मिला था। वह 16 दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों ने 19 दिसंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

- गंगानगर की गंगाधाम कॉलोनी के बाहर नाले में 15 दिसंबर 2024 को भाजपा नेता यशपाल सिंह के बेटे अमन का शव घर से चंद कदम दूर नाले में पड़ा मिला था। वह परिवार के साथ एक शादी में लौटने के बाद लापता हो गए थे।

- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 25 नवंबर 2024 को नूरनगर पुलिया पर नाले में सचिन का शव पड़ा मिला था। वह 23 नवंबर को गाजियाबाद के विजयनगर से बरात में आया था। परिजनों ने 24 नवंबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

- आबूलेन पर दिल्ली छोले भटूरे के पास नाले में 23 नवंबर 2024 को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। युवक क्षेत्र में कूड़ा बीनता था।

- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में 2 नवंबर 2024 को मथुरा पैलेस के पास नाले में बिहार निवासी प्रभु का शव मिला था। वह बिहार का रहने वाला था और ई-रिक्शा चलाता था। दुकानों के बाहर ही वह सो जाता था।

- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में साकेत आईटीआई के पास नाले में हलवाई प्रवीण शर्मा का शव 19 अक्तूबर 2024 को मिला था। वह 17 अक्तूबर को जेलचुंगी के पास अपनी दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे और लापता हो गए थे।


- नौचंदी थाना क्षेत्र के भवानी नगर में 7 जुलाई 2024 को करीब 28 वर्षीय युवक का शव नाले में पड़ा मिला था। गले पर धारदार हथियार के निशान भी मिले थे। काफी प्रयास के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed