फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   injured driver died in the illusion of roadways buses

रोडवेज की भिडंत में घायल चालक की मौत

Fri, 13 Dec 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
injured driver died in the illusion of roadways buses
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग 235 स्थित खरखौदा बाईपास पर दो अनबुंधित बसों में बीते मंगलवार को भिड़ंत हो गई थी। जिसमें दोनों बसों के चालकों समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए थे। घायलों को राहगीरों ने निज एवं सरकारी एंबुलेंस की मदद से अस्पतालों मेेें भर्ती कराया था। जिसमें उपचार के दौरान एक चालक की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

मेरठ से बुलंदशहर जा रही बस खरखौदा बाईपास पर बीती मंगलवार को सामने आ रही बस भिड़त गई थी। राहगीरों ने अपने-अपने वाहनों से दोनों बसों से घायल यात्रियों को मेरठ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। वहां मेरठ की ओर से आ रही बस का चालक मेरठ निवासी गुलफाम एवं परिचालक मैनपुरी निवासी अश्वनी को खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। वहीं, मेरठ से बुलंदशहर बस लेकर जा रहे बस चालक प्रमोद पुत्र गजराज निवासी पसवाड़ा परीक्षितगढ़ को मेडिकल में भर्ती कराया था। वहीं, बाद में दूसरे चालक गुलफाम को भी मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। प्रमोद की उपचार के दौरान बुधवार शाम मौत हो गई। इस मामले में मृतक के भाई ने दूसरी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed