{"_id":"68b330520873e87fd600170f","slug":"injured-by-stabbing-in-old-enmity-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109929-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चाकू मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में चाकू मारकर घायल किया
Sat, 30 Aug 2025 10:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 30 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
बहसूमा। पुरानी रंजिश में शनिवार को रामराज निवासी अश्वनी को पड़ोस के तीन युवकों ने गाली गलौज कर चाकू से हमला करके घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
रामराज स्थित आर्य नगर निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि उसका बड़े पुत्र अश्वनी ने रामराज के गांव समाना में 26 को शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले तीन युवकों को समझा बुझकर शांत कराया था। शनिवार को तीनों युवकों ने इसी बात की रंजिश मनाते हुए रास्ते में उसे रोककर गाली गलौज कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। अश्वनी को पुलिस ने हस्तिनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। पीड़ित ने उक्त तीनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। संवाद