फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injured by a sharp weapon attack

Meerut News: धारदार हथियार से हमला कर घायल किया

Sat, 13 Dec 2025 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Injured by a sharp weapon attack
मारपीट में घायल मोहल्ला मुन्नालाल ठेली लगाने वाला मौ. उमर। (मवाना)
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद उमर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि तहसील रोड पर अंडे की ठेली लगाता है। 11 दिसंबर की शाम ठेली पर मोहल्ला काबली गेट निवासी युवक आया, जिसने सिल्वर पेपर मांगा। सिल्वर पेपर दे दिया। 12 दिसंबर को आरोपी एक साथी के साथ आया और आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। जान से मारने की नीयत से आरोपी ने गर्दन पर छुरी से वार किया। बचने के प्रयास में छुरी हाथ में लगने से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


नौवीं के छात्र पर चाकू से हमला
मवाना। गांव भैंसा निवासी केहरबान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई फरान फलावदा रोड स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ता है। 13 दिसंबर को फरान दोपहर एक बजे स्कूल से घर लौट रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसे रोक लिया और कंधे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

युवक को धारदार हथियार से घायल किया

मवाना। नालंदा काॅलोनी निवासी अक्की भाटी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर की शाम पंचवटी काॅलोनी से निकलकर अपने घर जा रहा था। चार युवकों ने उसे रोककर गाली गलौज करते हुए धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

मारपीट में घायल मोहल्ला मुन्नालाल ठेली लगाने वाला मौ. उमर। (मवाना)

मारपीट में घायल मोहल्ला मुन्नालाल ठेली लगाने वाला मौ. उमर। (मवाना)

मारपीट में घायल मोहल्ला मुन्नालाल ठेली लगाने वाला मौ. उमर। (मवाना)

मारपीट में घायल मोहल्ला मुन्नालाल ठेली लगाने वाला मौ. उमर। (मवाना)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed