फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Injection will come from Lucknow for black fungus: DM

ब्लैक फंगस के लिए लखनऊ से आएंगे इंजेक्शन : डीएम

Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
Injection will come from Lucknow for black fungus: DM
मेरठ। जिले में कोरोना की स्थिति को काबू करने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मुख्यमंत्री के दौरे के बाद मिले निर्देशों का पालन करने में लग गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के. बालाजी ने बुधवार को जूम एप के माध्यम से पत्रकार वार्ता में तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस मरीजों के लिए लखनऊ से इंजेक्शन मंगाए जा रहे हैं। हर ब्लॉक और सीएचसी पर लगभग 30 बेड की क्षमता के विधायक और सांसद निधि से ऑक्सीजन प्लांट के लिए वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। प्राइवेट अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रस्ताव पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले मेडिकल कॉलेज में 500 बेड और जिला अस्पताल में 200 बेड का आईसीयू बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी 50 बेड का आईसीयू तैयार करेगी। बुधवार दोपहर एक बजे तक जिले में 61 टन ऑक्सीजन की उपलब्धता थी। इसके अलावा जिले में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.34 पर पहुंच गया है। सीएचसी मवाना में गोल्डी मसाले और सीएचसी दौराला में दौराला शुगर मिल की तरफ से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सीएसआर फंड से एक कंपनी ने 50 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दिए हैं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के लिए एक-एक हजार रुपये की व्यवस्था की जा रही है। शहरी क्षेत्र में नगरायुक्त और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

इन पर भी चल रहा काम
जिले में बच्चों की बेहतर चिकित्सा के लिए मेडिकल कॉलेज में 50 बेड, जिला अस्पताल में 10 बेड और जिला महिला चिकित्सालय में 10 बेड का पीडियाट्रिक्स इंटेनसिव केयर यूनिट बनाने का कार्य चल रहा है। मेडिकल में ऑक्सीजन स्टोर करने के लिए पांच किलोलीटर का आईनॉक्स का स्टोरेज है, लेकिन पांच किलोलीटर का और बना दिया गया। मेडिकल को लगभग 80 स्टॉफ उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed