फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Informed female students about their rights and grievance redressal mechanisms.

Meerut News: छात्राओं को बताए अधिकार और शिकायत निवारण के तरीके

Mon, 28 Sep 2026 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Informed female students about their rights and grievance redressal mechanisms.
मेरठ कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए परिचय एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में सोमवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से नवप्रवेशित छात्राओं के लिए परिचय एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को महिला प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति, उनके अधिकारों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने छात्राओं से स्क्रीन टाइम कम करने और जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने का आह्वान किया। कहा कि छात्राओं को अपनी पहचान और व्यक्तित्व में सहजता व प्रामाणिकता बनाए रखनी चाहिए। भावनाओं के साथ तार्किक सोच और आत्मविश्वास के साथ परिस्थितियों का सामना करने की सलाह दी। महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक प्रो. मोनिका भटनागर ने छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, अधिकारों और संस्थागत सहयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की सदस्य प्रो. ममता शर्मा, प्रो. विनीता, प्रो. नविता, प्रो. सुजाता मेनवाल, प्रो. दिव्या और डॉ. शैली मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को अपने अधिकारों और उपलब्ध सहायता व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed