हस्तिनापुर। गांव बस्तौरा नारंग में खंड विकास स्तरीय संगोष्ठी के साथ-साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का बुधवार को आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ पपनेजा व ग्राम प्रधान राजपाल सिंह रहे। इस मेले ने सैकड़ों पशुओं को चिकित्सा संबंधी जरूरी दवा दी र्गइं और उनका परीक्षण किया गया। इस अवसर पर राजकीय के पशु चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ मौजूद रहा। बस्तौरा नारंग में विकास खंड स्तरीय गोष्ठी आयोजन ग्राम प्रधान और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा कार्यकर्ता सोमनाथ पापनेजा और ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने किया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपने-अपने पशुओं का निरीक्षण कराया। जिसमें राजकीय पशु चिकित्सा केंद्र के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार और डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने मौजूद गोवंश, भैंस, भैंसा, बकरी आदि की स्वास्थ्य संबंधित जांच की। पशुपालकों को निशुल्क मिनरल मिक्सचर और दवा वितरित की। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी में मौजूद राजकीय पशु चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार द्वारा पशुपालकों को पशुपालन संबंधित जानकारी एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पशुपालक कृत्रिम गर्भाधान एवं समय-समय पर पशुओं का टीकाकरण कराकर बीमारियों से बचने के साथ ही पशुधन बीमा योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस मेला शिविर में गाय, भैंस, बकरी समेत 350 पशुओं का निशुल्क उपचार एवं दवा वितरण किया गया। इस दौरान समेत अन्य पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी हस्तिनापुर के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. सुधि श्रीवास्तव, पशुधन प्रसार अधिकारी डॉ. रामफल सिंह, विनोद सिंह, सोनू धामा, एससी त्यागी, योगेश कुमार, भूपेंद्र, शेर सिंह, ग्राम प्रधान राजपाल सिंह समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।