{"_id":"693193a4994cd244bf0afcb1","slug":"information-given-about-foot-and-mouth-disease-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106886-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: खुरपका-मुहंपका से बचाव की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: खुरपका-मुहंपका से बचाव की जानकारी दी
Thu, 04 Dec 2025 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 04 Dec 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। खुरपका, मुंहपका, गलघोंटू बीमारी से लगातार पशुओं की मौत होने से ग्रामीण चिंतित हैं। कृषि विवि व पशु पालक विभाग ने बृहस्पतिवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल शर्मा के नेतृत्व में शिविर लगाकर पशुपालकों को बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
टीम में पहुंचे डॉ. अमित बालियान, डॉ. अमित कुमार वर्मा, डॉ. नरेश चंद्रा, डॉ. रजत सिंह, आयुष ने रोगग्रस्त पशुओं के मुंह के छाले, रक्त व अन्य नमूने लिए और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे। मृत पशु का पोस्टमॉर्टम भी किया गया। विशेषज्ञों ने घावों को पोटैशियम परमैंगनेट के हल्के घोल से धोने, सुहागा, मक्खन का लेप लगाने, पैरों के घावों के लिए कॉपर सल्फेट घोल के उपयोग की सलाह दी। डॉ. बालियान के अनुसार पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ में भी वायरस की पुष्टि हो चुकी है। टीम ने स्थानीय पशु चिकित्सकों को बीमारी की पहचान, उपचार और रोकथाम संबंधी दिशा-निर्देश दिए।