{"_id":"678eaa329a30f4b99f03dae0","slug":"information-about-wages-of-naeem-and-salman-in-goa-and-karnataka-was-found-meerut-news-c-14-1-mrt1051-763275-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नईम और सलमान के गोवा व कर्नाटक में मजदूरी की जानकारी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नईम और सलमान के गोवा व कर्नाटक में मजदूरी की जानकारी मिली
विज्ञापन
मेरठ। सुहेल गार्डन के सामूहिक हत्याकांड के वांछित 50 हजारी नईम और सलमान के बारे में पुलिस को गोवा और कर्नाटक में टाइल्स लगाने का काम करने की जानकारी मिली है। पुलिस कोंकण गोवा और कर्नाटक में डेरा डाले हुए है। इसके अलावा नासिक, मालेगांव, मुंबई, अजमेर, दिल्ली, उत्तराखंड आदि स्थानों पर भी पुलिस तलाश में लगी है। हालांकि वारदात के 13 दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली है। परिजनों के अलावा रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि नईम तांत्रिक होने के साथ ही राजमिस्त्री भी है। उसका साथी शेख सलमान भी टाइल्स लगाने का काम करता है। यहां से हत्याकांड के बाद दोनों भागे हुए हैं। परिजनों से जानकारी मिली है कि कोंकण गोवा और कर्नाटक में सलमान ने पहले टाइल्स लगाने का काम किया था। वहां का काम अभी अधूरा है। ऐसी जानकारी मिली है कि वो दोनों वहां पर टाइल्स लगाने का काम भी कर सकते हैं। दो दिन पहले कोंकण में उनकी लोकेशन भी मिली थी।
शातिर अपराधी नईम के साथ ही शेख सलमान रहता है, जो नया इस्लामपुरा मालेगांव, जिला नासिक महाराष्ट्र का रहने वाला है। नईम मेरठ में पांच हत्या करने से पहले महाराष्ट्र और दिल्ली में भी हत्या की वारदात को अंजाम दे चुका है। एसएसपी की ओर से पहले दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ था। रविवार को डीआईजी की ओर से दोनों पर इनाम बढ़ाकर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी का कहना है कि दोनों हत्यारोपियों की लगातार घेराबंदी की जा रही है। पांच प्रांतों में पुलिस ने डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात को राजमिस्त्री मोईन, उनकी पत्नी आसमा और तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलईफ्शा (1) की हत्या हुई थी। नौ जनवरी बृहस्पतिवार की रात में पांचों के शव मिले थे। आसमा के हापुड़ निवासी भाई आमीर अहमद की ओर से मोईन के सौतेले दो भाई नईम, तसलीम, भाभी नजराना नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने तभी से तसलीम और नजराना को हिरासत में ले लिया था, जिनसे अभी पूछताछ चल रही है। अभी तक पुलिस करीब 22 परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर चुकी है।
-- -- -- -- -- --