फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about ideology given to workers through training

Meerut News: प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दी विचारधारा की जानकारी

Mon, 13 Apr 2026 08:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Information about ideology given to workers through training
दौराला - भराला स्थित मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण में शामिल भाजपा पदाधिकारी औ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत दौराला मंडल के भराला स्थित मलखान सिंह भारद्वाज कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों, कार्यप्रणाली और संगठनात्मक मजबूती के गुर सिखाए गए। शुभारंभ जिला सहकारी बैंक मेरठ-बागपत के अध्यक्ष विमल शर्मा ने दीप प्रज्वलित करके किया।
प्रशिक्षण में कुल आठ सत्र आयोजित किए गए। प्रथम सत्र में भाजपा की वैचारिक पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने भाजपा के इतिहास और कार्यकर्ताओं के संघर्ष व समर्पण की भूमिका बताई। तृतीय सत्र में प्रदेश मंत्री भाजपा युवा मोर्चा अमल ने पार्टी के कार्य करने के तरीकों पर जानकारी दी। चौथे सत्र में जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक एकजुटता पर जोर दिया।
विज्ञापन

पांचवें सत्र में जिला उपाध्यक्ष संजीव बंसल ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उपाय बताए। छठे सत्र में सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। सातवें सत्र में अनिल चपराना ने आधुनिक युग में सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रभाव, प्रचार व दुष्प्रचार के पहलुओं पर जानकारी दी। आठवें एवं अंतिम सत्र में जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह योग सत्र में कार्यकर्ताओं ने निरोगी काया के लिए योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed