फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Information about fish diseases and their prevention

Meerut News: मछलियों के रोग और बचाव के बारे में दी जानकारी

Mon, 23 Feb 2026 08:13 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Feb 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
Information about fish diseases and their prevention
आरजी पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग में सोमवार को डॉ. निशा राणा ने फिश पैथोलॉजी पर व्याख्यान दिया। उन्होंने मछलियों में होने वाले बैक्टीरियल, वायरल, फंगल संक्रमणों और पोषक तत्वों की कमी से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने एक्वेरियम में रोगों के उपचार के तरीके और कॉपर सल्फेट,जैसी सामान्य दवाओं की जानकारी भी दी। प्रतिभागियों को महाविद्यालय में स्थापित तालाब का भ्रमण कराया गया। सर्टिफिकेट कोर्स में आरजी कॉलेज, मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज और आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के 63 स्नातक व स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रो. कल्पना चौधरी, डॉ. मंजू सिंह सहित कई अन्य सदस्यों का योगदान रहा। कॉलेज में प्रभावी बिक्री और विपणन रणनीतियां विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजित हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को आधुनिक विपणन के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की संयोजक बिन्नी कांटीवाल रहीं। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वाणिज्य समन्वयक प्रो. सोनिका चौधरी और अन्य प्राध्यापक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वयंसेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वयंसेविकाओं ने श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के आसपास के मोहल्ले में जागरूकता रैली निकाली।जागरूक नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शुक्ला मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को वृक्षों और उनके औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी। डॉ. विशाल जैन ने सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दीं। शिविर का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed