मेरठ में कैश की किल्लत से चेस्ट ब्रांचों से एटीएम को दिए जाने वाले कैश में भारी कटौती हो रही है। इस कारण शहर के एटीएम खाली पड़े हैं। वहीं लोगों को भारी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। अमर उजाला की टीम ने शहर के अलग अलग स्थानों का दौरा किया तो हालात चौंकाने वाले थे।
यूपी: नोटबंदी जैसे हालात! ATM खाली, कैश के लिए दर-दर भटक रहे लोग, तस्वीरें
आईसीआईसीआई गढ़ रोड
नंदन सिनेमा के निकट बैंक का एटीएम खाली था। कैश लेने आ रहे लोग वापस लौटने को मजबूर थे। कुछ ने बताया कि आसपास कई एटीएम नहीं चल रहे हैं।
सेंट्रल बैंक ईव्ज चौराहा
ईव्ज चौराहे पर लगा सेंट्रल बैंक का एटीएम भी खाली था। यहां भी कैश ना मिलने से लोग वापस लौट रहे थे। कहना था कि सरकार 24 घंटे एटीएम सेवा की बात कहती है, लेकिन कैश होता नहीं।
एसबीआई कसेरू बक्सर टेंपो स्टैंड
एटीएम में कैश नहीं था। यहां कैश लेने आए लोगों का कहना था कि ये एटीएम दो दिन -तीन दिन पहले भी खाली था। डिवाइडर रोड पर भी कई एटीएम खाली हैं।
एसबीआई खरखौदा
यहां भी एटीएफ में पैसा नहीं था। लोगों का कहना था कि ये एटीएम कई दिनों से नो कैश है। वे दो बार दूसरे बैंक के एटीएम से नकदी ले चुके हैं। तीन बार से अधिक लेने पर उन्हें अतिरिक्त चार्ज ओर झेलना होगा।
सिंडिकेट बैंक फलावदा
कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा और सिंडिकेट बैंक के दो एटीएम हैं, लेकिन सिंडिकेट बैंक का एटीएम कई दिनों से खराब पड़ा है और लोग परेशान हैं।
इनमें भी नहीं था कैश
पीएनबी डिवाइडर रोड, पीएनबी आईआईएमटी ब्रांच, पीएनबी कसेरूबक्सर, पीएनबी डिफेंस कॉलोनी।
पल्लवपुरम में भी हाल-बेहाल
पल्लवपुरम में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक, सिंडिकेट, पीएनबी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक समेत लगभग एक दर्जन से अधिक बैंको के एटीएम लगे हैं। लेकिन ज्यादातर का हाल बेहाल है। पेट्रोल पंप पर लगा एसबीआई का एटीएम पिछले दस दिन से खराब है। अक्षर धाम निवासी डॉ. आर एस सेंगर का कहना है कि वह पिछले पांच दिन से एसबीआई के एटीएम पर पैसे लेने के लिए जा रहे है, लेकिन एटीएम बंद पड़ा है।